गम्भीर समस्या है पेट का अल्सर ना करें लापरवाही, जानें इसके लक्षण और राहत के घरेलू उपाय

बैक्टेरियल इंफेक्शनऔर कुछ एंटी-इंफ्लेमेंटरी दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से भी अल्सर हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 5, 2022 10:23 AM IST

Stomach Ulcer Home Remedies:पेट का अल्सर पेप्टिक अल्सर का एक प्रकार है। इसमें छोटी आंत की म्यूकल लाइनिंग और फूड पाइप में घाव हो जाते हैं। स्टमक अल्सर तब होता है जब पेट में एसिड का निर्माण अधिक होता है और इससे पेट में म्यूकस की मोटी परत पतली हो जाती है। यह म्यूकस अतिरिक्त एसिड के नुसान से अंदरूनी अंगों को सुरक्षित रखता है। लेकिन, जब यह परत कमजोर हो जाती है तो घाव और छाले पड़ जाते हैं और यह अल्सर का कारण बन सकता है। इसी तरह अल्सर के कुछ और भी कारण हैं जैसे हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) नामक बैक्टेरिया से संक्रमण और कुछ एंटी-इंफ्लेमेंटरी दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से भी अल्सर हो सकता है। (Stomach Ulcer Causes In Hindi.)

पेट में अल्सर के लक्षण क्या हैं? (Symptoms Of Stomach Ulcer)

  • पेट में लगातार धीमा-धीमा दर्द होना (stomach pain)
  • तेजी से वजन कम होना (Sudden weight loss)
  • खाना खाने में दिक्कत
  • मतली और उल्टी (Nausea)
  • पेट में सूजन (bloating)
  • पेट हमेशा भरा-भरा और भारी महसूस करना
  • खट्टी डकारें
  • एसिडिटी(acidity)
  • उल्टी में खून आना (blood in vomit)
  • सीने में जलन (heart burn)

पेट के अल्सर से राहत के उपाय क्या हैं? (Home remedies for stomach ulcer)

गाजर का जूस

पेट के अल्सर के लक्षणों से राहत के लिए गाजर के जूस (Carrot Juice) में पत्तागोभी का जूस (Cabbage Juice) मिलाएं और इसका सेवन करें। दोनों सब्जियों का जूस बराबर मात्रा में होना चाहिए।

सौंफ का पानी

एक से दो चम्मच सौंफ के दानों (fennel seeds) को पीस लें और इस पाउडर को 2 लीटर पानी के साथ घोल लें।  इस पानी को दिन में बार-बार पीएं।

नींबू

आधा कप दूध में आधा नींबू (Lemon juice with milk) निचोड़ें। फिर, इसे पी जाएं। नियमित ऐसा करने से पेट के अल्सर के लक्षणों से आराम मिलता है। ( Home Remedies For Stomach Ulcer in Hindi)

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

यह भी पढ़ें-

आइसक्रीम खाते ही दांतों में होता है तेज दर्द, Teeth Sensitivity कम करने के लिए फॉलो करें ये Expert टिप्स

सुबह खाली पेट इन 5 हर्ब्स को मिलाकर पीएं गर्म पानी में, बेली फैट धीरे-धीरे हो जाएगा कम

पेट के कीड़े खत्म कर सकता है विजयसार का पाउडर, इन 4 समस्याओं का भी देसी इलाज है यह लकड़ी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source