
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
How to reduce under eye bags: तपती गर्मियों से राहत दिलाने वाला सर्दियों का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन यह भी सच है कि यही मौसम फिर धीरे-धीरे अपना असली रंग भी दिखाने लग जाता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में ठंड के बढ़ने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और उनमें सबसे ज्यादा स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं। हालांकि, सर्दियों में ड्राइनेस जैसी समस्याएं तो आम हैं, लेकिन कुछ अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ जाता है, जैसे आंखों के नीचे की सूजन या पलकों के नीचे की सूजन। इस समस्या को अंग्रेजी में अंडर आई बैग्स कहा जाता है, जो वैसे तो किसी भी मौसम में हो सकती हैं। लेकिन यह ज्यादातर लोगों को सर्दियों के मौसम में बार-बार परेशान करती हैं। ऐसा आमतौर पर तापमान में बदलाव के कारण ही होता है। इस लेख में हम आपको इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताएंगे।
ग्रीन टी जितना आपके पेट के लिए अच्छी मानी जाती है, उतने ही फायदेमंद इसके बैग भी हैं। ग्रीन टी बैग को यूज करने के बाद उसे फेंके नहीं बल्कि अपनी आंखों के नीचे आई सूजन पर रखें। इसमें मौजूद कई तत्व हैं, जो न सिर्फ स्किन का कालापन दूर करने में मदद करेंगे बल्कि साथ ही साथ सूजन को कम करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
पलकों के नीचे की सूजन को कम करने के लिए दूध और हल्दी की पेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है और आप इसमें तोड़ा बेसन भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल इस्तेमाल करने से न सिर्फ पलकों के नीचे की सूजन को कम करने में मदद मिलेगी बल्कि साथ ही साथ स्किन का कालेपन धब्बों को भी नेचुरल तरीके से कम करने में मदद मिलेगी।
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नेचुरल एलोवेरा जेल और शहद दोनों को ही बेहद फायदेमंद माना गया है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात के समय अपनी आंखों के नीचे लगाने से सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इन दोनों में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल में लाने के साथ-साथ आपको अन्य कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे -