Air pollution: अचानक बलगम और खांसी का मतलब फेफड़ों में जम गया है प्रदूषण, इन 4 तरीकों से करें लंग्स को साफ

Pollution health problems: प्रदूषण बढ़ने के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको भी बढ़े हुए प्रदूषण के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं होने लगी है, तो इस लेख में जानें उसे दूर करने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 8, 2022 3:50 PM IST

दिल्ली (pollution in delhi) समेत भारत के कई शहरों में प्रदूषण गंभीर लेवल में आ चुका है, जिनमें कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का आंकड़ा 500 से पार कर चुके हैं। यह प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा है, कि इस से लोगों को सांस से संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी बिना सर्दी, खांसी या जुकाम के पिछले एक या दो दिन से गले में खराश या खुजली जैसा महसूस हो रहा है, तो समझ लीजिए आप भी प्रदूषण से प्रभावित हो चुके हैं। यहां तक कि कुछ लोगों को तो ज्यादा प्रदूषण के कारण खांसी और बलगम जैसी समस्याएं भी होने लगी हैं। यह लेख खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो प्रदूषण वाले स्थानों पर रहते हैं। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे खास तरह के घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे।

1. गुड़ और अदरक का काढ़ा

गले की खराश दूर करने और फेफड़ों से बलगम को निकालने के लिए गुड़ और अदर का काढ़ा बनाकर पीएं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक काढ़ा है, जिसकी मदद से आप प्रदूषण के कारण हो रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस काढ़े में तुलसी के पत्ते और लोंग भी मिला सकते हैं, जिससे इसकी शक्ति दोगुनी हो जाएगी।

4. हल्दी वाला दूध

प्रदूषण की हवा में सांस लेते समय हवा के साथ हमारे शरीर में काफी गंदगी जाती है, जिससे हमें जुकाम व एलर्जी के अन्य लक्षण होने लगते हैं। दूध को उबलने के बाद हल्दी डालें और फिर ठंडा होने के बाद उसे पीएं। दूध और हल्दी हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर के अंदर की सूजन व जलन आदि को कम करने में मदद मिलती है।

3. सब्जियों का सूप

प्रदूषण के दौरान सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सब्जियों का सूप पीना भी काफी फायदेमंद रहता है। रोज रात को सब्जियों का सूप बनाकर पीएं। ऐसा करने से फेफड़ों में जमा बलगम खांसी के साथ निकलने लगता है। लगातार दो से तीन दिन तक इसे पीएं, जिससे आपके फेफड़े पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।

4. नीलगिरी तेल की भाप

फेफड़ों को साफ करने के लिए भाप लेना भी एक अच्छा ऑप्शन रहता है। पानी को उबलने के बाद उसमें नीलगिरी का तेल डाल लें और फिर उसकी भाप लें। अगर आपके पास नीलगिरी का तेल नहीं है, तो आप पानी में पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। रोज रात तो भाप लें और लगातार 1 हफ्ते तक इसे नियमित रूप से करते रहें। ऐसा करने से फेफड़े साफ करने में मदद मिलती है।

प्रदूषण से दूर रहें

बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए जितना हो सके उसके संपर्क से दूर रहें। खासतौर पर अगर आपको सांस से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आपको प्रदूषण वाले स्थान पर नहीं रहना चाहिए। अगर आपको प्रदूषण के कारण अन्य कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने लगी है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source