Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
सिरदर्द की समस्या आजकल आम बनती जा रही है, जिसके पीछे सैकड़ों कारण हो सकते हैं। किसी को काम के तनाव के कारण सिरदर्द रहता है, तो किसी को नजर से जुड़ी समस्याओं के कारण सिरदर्द होने लगता है। ठंड का मौसम आना भी सिरदर्द का एक कारण हो सकता है। कुछ लोगों को सर्दियों में सिरदर्द की समस्या बहुत ही ज्यादा होने लगती है, जिस कारण से उनकी रोजाना की दिनचर्या भी प्रभावित हो जाती है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का इलाज (home remedies for headache) भी घर पर ही किया जा सकता है। हालांकि, घर पर इलाज करने से पहले सर्दियों में इसके बार-बार होने के कारण (Causes of headche in winter) का पता लगाना भी जरूरी है। चलिए जानते हैं इस बारे में -
देखा गया है कि कुछ लोगों के सर्दियों में सिरदर्द होने की समस्या ज्यादा रहती है। इस बारे में साइंटिस्ट मानते हैं कि सर्दियों में सिर समेत शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिस कारण से रक्त के बहाव पर असर पड़ता है। सिर में रक्त प्रवाह कम पड़ने के कारण सिरदर्द होने लगता है, ऐसा आमतौर पर ठंडी हवाएं चलने पर होता है। सर्दियों में सिरदर्द होने का एक कारण यह भी है कि हम इस मौसम में कम पानी पीते हैं। डिहाइड्रेशन सिरदर्द के प्रमुख कारणों में से एक है।
अगर आप सर्दियों में बार-बार सिरदर्द से परेशान हो गए हैं, तो पुदीने की पत्तियों से इसका इलाज किया जा सकता है। सिरदर्द के लिए जिस प्रकार पुदीने का तेल प्रभावी माना गया है, उसी प्रकार पुदीने की पत्तियों से भी इस स्थिति का इलाज किया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जो सिरदर्द का इलाज करने में मदद कर सकता है।
सिरदर्द का इलाज करने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करना काफी आसान है, जिसे बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
कुछ देर आराम करें और फिर ठंडे पानी के साथ धो लें। अगर बार-बार आपको सिर में दर्द हो रहा है, तो ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।
हालांकि, अगर दर्द ज्यादा है और ऐसे घरेलू नुस्खों की मदद से भी ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से एक बार बात करें। वहीं अगर पेन किलर लेने के बाद भी कुछ देर के लिए ही ठीक होता है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है और ऐसे में डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है।