
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 7, 2023 10:45 AM IST
How to get rid of dark skin near nails: हमारे हाथ की स्किन हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जो बाहरी वातावरण और वस्तुओं के संपर्क में सबसे ज्यादा आता है। केमिकल से जुड़ा काम हो या धूल मिट्टी से जुड़ा, हाथ की त्वचा उससे सबसे ज्यादा संपर्क में आती है। यही कारण है कि हाथों की त्वचा कई बार हमारी स्किन के दूसरे हिस्सों से ज्यादा प्रभावित पड़ जाती हैं और निशान पड़ने लगते हैं। आपने भी देखा होगा कि कुछ महिलाओं की नाखूनों की पास की त्वचा प्रभावित होकर काली पड़ने लगती है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इतना ही नहीं कई बार हाथों की स्किन में निखार आ जाता है और सिर्फ नाखून के आसपास की स्किन में ही कालापन रहता है, जो देखने में काफी बुरा लगता है। अगर आप भी नाखूनों की आसपास की त्वचा के कालेपन से परेशान हैं, तो अब आपकी चिंता को हम दूर करते हैं। इस लेख में हम आपको त्वचा के कालेपन को दूर करने के एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।
स्किन का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा और नींबू के इस खास नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा स्किन में नेचुरल निखार लाने वाले गुण होते हैं, जबकि नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग इफेक्ट्स पाए जाते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल करके त्वचा के जिद्दी कालेपन डार्क स्पॉट्स को दूर किया जा सकता है। उंगलियों के कालेपन को दूर करने के लिए यह घरेलू नुस्खा काफी काम आ सकता है।
इस देसी नुस्खे को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा लें और इसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे अच्छे से मिलाएं और नाखूनों के आसपास की त्वचा पर लगाएं। त्वचा के कालेपन पर इसे कम से कम 20 मिनट लगाकर रखें और फिर हल्के-हल्के रगड़ के धो लें। जल्दी असर के लिए इस नुस्खे का इस्तेमाल दिन दो या तीन बार भी किया जा सकता है।
इस घरेलु नुस्खे के साथ-साथ आपको ऐसे कारकों का ध्यान भी रखना है, जो स्किन के कालेपन का कारण बनता है। त्वचा का लंबे समय तक धूप के संपर्क में आना त्वचा के कालेपन का कारण बन सकता है। घर से बाहर जाते समय दस्ताने आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा धूल मिट्टी व अन्य कारकों से स्किन को बचाकर रखना भी बहुत जरूरी है।
स्किन के कालेपन को दूर करने के लिए वैसे तो कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते होते हैं। ये केमिकल बेस्ड त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और इनसे मिलने वाला असर भी बहुत कम समय तक रहता है। अक्सर देखा गया है त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम आदि ज्यादा नुकसानदायक होती हैं।