सावधान! ठंड में इस एक गलती के कारण नसों में जमने लगता है Bad cholesterol, इस खास रस से मैनेज होगा एलडीएल

Bad cholesterol lowering remedy: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है, कि ठंड के दिनों में हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण हमारे शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 16, 2023 9:46 AM IST

Remedies for high cholesterol in winter: सर्दियों का मौसम अपने साथ-साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है, जो पूरे सीजन भर परेशान करते हैं। लेकिन हम सर्दियों में होने वाली सर्दी खांसी जैसी बीमारियों के बारे में नहीं बता रहे हैं, बल्कि हम बड़ी और गंभीर बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं। खासतौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी जुड़ी कुछ क्रोनिक समस्याओं के लक्षण बढ़ने का खतरा भी सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी इस बात का खास ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ठंड के दिनों में हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण हमारे शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है और इसलिए ठंड के दिनों में यह आखिर किस गलती के कारण बढ़ता है इसका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको इसके पीछे के कारण के साथ-साथ इसे कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है।

इस गलती के कारण बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

सर्दियों के दिनों में हमारे द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी गलती डाइट ही है। ठंड के दिनों में लोग आमतौर पर हाई फैट फूड्स खाना पसंद करते हैं, जैसे फ्राइड फूड्स आदि। यही फूड्स धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा होने लगता है। हालांकि, सिर्फ तले हुए फूड्स ही नहीं सर्दियों में कई ऐसे फूड्स हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।

इस खास ड्रिंक से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के ठंड के दिनों में अपना खास ध्यान रखना चाहिए और आप चाहें तो इस खास ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह खास ड्रिंक कोई और नहीं बल्कि एलोवेरा का रस है, जिसमें कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

इस्तेमाल करना भी आसान

सर्दियो के दिनों में भी आप एलोवेरा के रस का सेवन कर सकते हैं और इसका तरीका भी काफी आसान है। सुबह एलोवेरा का एक टुकड़ा तोड़ लें। इसमें से रस निकाल लें और उसमें आधा गिलास गुनगुना पानी का मिलाएं और ग्राइंडर की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

हालांकि, जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए आप घर पर किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल में ला रहे हों इसके साथ-साथ डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए। साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए आप जिस भी नुस्खे का इस्तेमाल कर रहे हैं, उस बारे में भी अपने डॉक्टर को जरूर बता दें।