पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है गैस्ट्रिक अल्सर का संकेत, जानें इससे राहत पाने के उपाय

Pet Dard Ka Gharelu Upachar: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानें इससे राहत पाने के घरेलू उपाय  -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 25, 2023 8:01 AM IST

Pet Dard Ka Gharelu Upachar: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना एक आम समस्या है। इस दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। खाना ठीक तरह से न पचना, नाभि खिसकने, पित्त की थैली में पथरी या पेप्टिक अल्सर की स्थिति में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। कई लोग इस तरह के दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाइयों का शरीर पर साइड इफेक्ट हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द से राहत पाने के कुछ आसान घरेलू उपाय (Home Remedies For Upper Abdominal Pain In Hindi) -

हींग

पेट दर्द को ठीक करने के लिए हींग का इस्तेमाल एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, हींग में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट में दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में हींग और सेंधा नमक मिलाकर पिएं। दिन में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

दही

खराब पाचन के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है। ऐसे स्थिति में दही का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। आप दिन में एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। इससे हाजमा बेहतर होगा और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सौंफ

अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ में मौजूद तत्व गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच सौंफ को एक पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान कर पी जाएं।

अजवाइन

गैस की समस्या के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा हो, तो अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद तत्व पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होते हैं। अजवाइन का सेवन करने से पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकल जाती है, जिससे पेट दर्द से आराम मिलता है। इसके लिए आप अजवाइन को सेंधा नमक के साथ मिला लें। सुबह-शाम इस मिश्रण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।

कैमोमाइल टी

पेट के ऊपर हिस्से में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए आप कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकते हैं। दिन में एक बार कैमोमाइल टी का सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, ऐंठन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source