नींद की कमी से शुगर लेवल हो सकता है बेकाबू, अनिद्रा से आराम पाने के लिए आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के लिए जहांअनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती हैं वहीं, देर तक जागने या नींद की कमी के कारण भी रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2023 7:48 PM IST

Remedies for maintaining healthy glucose levels: बिजी और सुस्त रहने की आदत और खान-पान से जुड़ी गलतियों के कारण डायबिटीज की बीमारी तेजी से फैल रही है। वहीं भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है और वैश्विक स्तर पर डायबिटीज की राजधानी के तौर पर भारत को पहचाना जाने लगा है। डायबिटीज होने के बाद पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट और खान-पान का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि, इससे उनका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से कई तरह की अन्य बीमारियों का रिस्क (Health hazards of High blood sugar level) भी बढ़ जाता है।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के लिए जहां अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती हैं वहीं, लाइफस्टाइल से जुड़ी कई आदतें जैसे कम सोना, कसरत ना करना या अधिक से अधिक समय तक घर के अंदर ही रहने और धूप ना सेंकने की वजह से भी रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल कर पाने में दिक्कत आ सकती है। (causes of uncontrolled blood sugar levels)

नींद ना आए तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय (Home remedies for treating insomnia in diabetes)

हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा (Nutritionist and dietician Lovneet Batra) का कहना है कि हेल्दी ग्लूकोज लेवल मेंटेन करने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। इसीलिए, जिन लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती या ठीक तरीके से सो पाने में दिक्कत होती है उन्हें इस समस्या से राहत पाने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी स्लीपिंग हैबिट्स भी सुधारनी चाहिए। रात में अच्छी नींद सोने के लिए लवनीत इन घरेलू नुस्खों के सेवन की सलाह देती हैं। ( Home remedies to control blood sugar level in Hindi)

पीएं कैमोमाइल टी (Drink Chamomile tea for treating insomnia)

कैमोमाइल के फूलों से बनने वाली यह हर्बल चाय दिमाग को शांत करती है, स्ट्रेस से राहत दिलाती है और नींद न आने की समस्या से भी आराम दिलाती है। कैमोमाइल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करते हैं। (chamomile tea benefits)

भीगे हुए बादाम खाएं (Eat soaked almond)

एक्सपर्ट के अनुसार, 7-8 भीगे हुए बादाम चबाने से उन लोगों को फायदा होता है जो नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। बादाम में मैग्नीशियम पाया जाता है जो स्लीप क्वालिटी बेहतर बनाता है। वहीं, देर रात में लगने वाली भूख को भी कंट्रोल करने में बादाम मदद करता है। रात में मीठा खाने के क्रेविंगभी बादाम खाने से कम हो जाती है और इस तरीके से ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन करने में मदद होती है और अनिद्रा की समस्या भी कम होती है। (benefits of eating soaked almonds in diabetes)

मेथी दाना का ऐसे करें सेवन (Methi seeds for insmonia)

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाने का सेवन दोहरे तरीके से फायदेमंद है। मेथी दाना खाने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल कम होता है बल्कि, यह नींद न आने की समस्या को भी कम  करती है। अनिद्रा की परेशानी से राहत पाने के लिए 2 चम्मच मेथी के बीजों को एक गिलास पानी में भिगोएं और इसे 7-8 घंटे बाद पानी से अलग करें और चबाकर खाएं। भिगोए मेथी के दानों का सेवन खाली पेट करने से अधिक फायदा होता है। (how to consume methi seeds to treat insomnia)

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source