• हिंदी

Tooth Sensitivity Cure: ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में होती है तेज झनझनाहट, दूर करेंगे ये 4 देसी नुस्खे

Tooth Sensitivity Cure: ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में होती है तेज झनझनाहट, दूर करेंगे ये 4 देसी नुस्खे
दांतों में झनझनाहट को कम करने के घरेलू उपाय....

दांतों में झनझनाहट को कम करने के घरेलू उपाय....

Written by Anshumala |Updated : August 3, 2021 8:30 AM IST

Home Remedies for Tooth Sensitivity in Hindi: क्या आपको कुछ दिनों कुछ भी गर्म, ठंडा या खट्टा खाने से दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती है? कुछ भी खाना-पीना दूभर हो गया है, तो यह दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है। अधिकतर लोग दांतों में झनझनाहट होने की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, दांतों की जड़ों में मौजूद छोटी नलिकाएं ट्यूबल कहलाती हैं। जब भी आप कुछ ठंडा, गर्म, खट्टा, मीठा खाते हैं, तो ये सभी चीजें इन ट्यूबल के जरिए मसूड़ों, नसों के ऊत्तक में जाती हैं। जब दांतों में कीड़े पड़ते हैं, दांत टूटते हैं, मसूड़ों से संबंधित कोई समस्या होती है, तो इस ट्यूबल को काफी नुकसान होता है। इसी वजह से दांतों में झनझनाहट शुरू हो जाती है। यदि आपको भी झनझनाहट की समस्या परेशान कर रही है, तो आप कुछ देसी नुस्खों (danto me jhanjhanahat ke gharelu upay in Hindi) को आजमाकर देखें, फायदा होगा....

मसूड़ों और दांतों पर लगाएं लौंग का तेल 

लौंग को दांतों के लिए बेस्ट प्राकृतिक इलाज आयुर्वेद में माना जाता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर लौंग दांतों, मसूड़ों में होने वाली समस्याओं का जड़ से इलाज करता है। यदि आपके दांतों में झनझनाहट होती है, तो आप लौंग चबाएं। साथ ही लौंग के तेल को दांतों पर लगाएं। यह मुंह के इंफेक्शन को समाप्त करता है।

ऑयल पुलिंग से होगी दांतों की झनझनाहट दूर

ऑयल पुलिंग भी दांतों की झनझनाहट रोकने का एक बेहतर तरीका है। इसके लिए आप लौंग या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो झनझनाहट कम कर सकते हैं। नारियल या लौंग के तेल को मुंह में डालें और 2-3 मिनट तक इसे मुंह में रखकर घुमाते रहें और फिर थूक दें। अब आप गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं।

Also Read

More News

लहसुन का पेस्ट लगाएं दांतों पर

लहसुन की एक-दो कली को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं और ब्रश चलाएं। लहसुन में मौजूद एलिसिन एक एंटी-बैक्टीरियल तत्व है, जो दांतों की झनझनाहट, संवेदनशीलता, इंफेक्शन, कैविटीज जैसी समस्याओं को समाप्त (danto me jhanjhanahat ke gharelu upay in Hindi) कर सकता है। लहसुन का पेस्ट लगाने के बाद गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करें।

दांतों में दबाएं कच्चा प्याज

कच्चा प्याज का एक टुकड़ा लें। इसे दांतों में दबाकर रखें। 2-3 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। प्याज में फ्लेवोनॉएड होते हैं, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे दांतों की झनझनाहट कम होती है।