पीठ में सूजन से रातों की नींद हो सकती है खराब, इन उपायों से तुरंत पाएं राहत

Back Swelling and Pain Remedies : पीठ में सूजन और दर्द की परेशानी होने पर आपके रातों की नींद खराब हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे इस समस्या को करें दूर?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 30, 2023 4:31 PM IST

Back Swelling and Pain Remedies : कई बार लंबे समय तक पीठ को टिकाकर सोने या फिर पीठ के बल बैठकर कार्य करने से पीठ में सूजन और दर्द की परेशानी होने लगती है। इस स्थिति में आपके कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। खासतौर पर पीठ में सूजन और दर्द की स्थिति में आपको सोने में काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से रातों की नींद खराब हो सकती है। ऐसे में आपको अपने पॉश्चर को सही करने की जरूरत है। मुख्य रूप से अगर आपके पीठ में काफी समय से सूजन है, तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत है। वहीं, आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी पीठ में सूजन और दर्द का इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीठ में सूजन और दर्द की परेशानी को कैसे करें कम?

पीठ की सूजन कम करे अदरक

पीठ की सूजन को कम करने के लिए आप अदरक का प्रयोग कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीठ की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आप आप अदरक से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। वहीं, अदरक का पानी शहद में मिक्स करके पीने से भी आपको काफी लाभ पहुंच सकता है। इससे पीठ के दर्द को कम करने में भी काफी हद तक मदद मिल सकती है।

सरसों तेल से करें मालिश

पीठ की सूजन और दर्द को कम करने के लिए आप सरसों तेल से पीठ की मालिश कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच सरसों तेल लें। इसमें 2 से 3 लहसुन की कलियां डालकर तेल को गर्म कर लें। इसके बाद इसे हल्का सा ठंडा करें। अब इस तेल से अपने पीठ की मालिश करें। इससे पीठ में सूजन और दर्द की परेशानी से आराम मिलेगा।

गर्म पानी से सिंकाई

पीठ में सूजन और दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप गर्म पानी से अपने पीठ की सिंकाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें थोड़ा सा एप्सम सॉल्ट मिक्स करें। इसके बाद इस पानी में सूती कपड़े को भिगोकर इसे निचोड़ लें। फिर पीठ की इस कपड़े सिंकाई करें। इससे पीठ दर्द से आराम मिल सकता है।

पीठ सूजन और दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप इन असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source