
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
पैरों में सूजन और जलन को सही करते हैं ये 3 तरीके, पैरों की मांसपेशियां भी होंगी मजबूत
सूजे हुए पैरों की समस्या किसी को भी हो सकती है। अक्सर यह समस्या ठंड में और बदलते मौसम के दौरान होती है। सूजे पैर अन्कम्फर्टबल तो लगते ही है साथ ही ये आपकी खराब हेल्थ की ओर भी इशारा करते हैं। ऐसी समस्या अगर आपके साथ भी हो रही है तो दवा लेने से पहले आप आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। क्योंकि यह कोई सीरियस ससस्या नहीं है ऐसे में इसे घर के इलाज से भी सही किया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी हेल्थ सीरियस है या कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
1. अगर आपको पैरों में सूजन या जलन की समस्या हो रही है तो सबसे पहले एक आरामदायक तकिया लें और उस पर अपने पैर रखें। यह रक्त के प्रवाह में सुधार करता है और सूजन को कम कर सकता है। जब भी आप लेटते हैं तो अपने पैरों को बेड पर रखने के बजाय किसी तकिये पर रखें। ऐसा रोज 20 मिनट तक करें।
2. अगर आप बहुत देर तक खड़े होकर काम करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें। क्योंकि इससे आपके पैर पर बहुत दबाव पड़ता है जिसके चलते पैरों में सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको हर 30 मिनट के बाद करीब 10 मिनट तक बैठकर आराम करना चाहिए। साथ ही जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं उन्हें भी हर आधे घंटे बाद खड़े होकर घूमना चाहिए। क्योंकि पैरों में सूजन तब आती है जब खून का बहाव सही तरह से नहीं हो पाता है। इसलिए बैलेंस बनाकर चलें क्योंकि किसी भी चीज की अति बेकार है।
3. हो सकता है आप काम में इतना व्यस्त रहते हों कि ये याद ही नहीं रहता कि पानी भी पीना है। लेकिन आप खुद को हाइड्रेट करना न भूलें। दिनभर में खूब पानी पीएं। पानी पीने से आपकी बॉडी सिर्फ हाइड्रेट ही नहीं होती बल्कि पैरों की सूजन भी कम होती है।
4. एप्सम सॉल्ट स्नान करें। ऐसा करने से जल्दी आराम मिलेगा। मैग्नीशियम सल्फेट के रूप में भी जाना जाने वाला एप्सोम नमक मांसपेशियों में दर्द को दूर करता है और सूजन को भी कम कर सकता है। यह माना जाता है कि नमक शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और बॉडी को रिलैक्स करता है।
5. इसके अलावा आप अपनी डाइट को भी रिच कर सकते हैं। आप जो भी खाते हैं उसका आपकी बॉडी पर गहरा असर पड़ता है। कभी कभी पैरों में सूजन का कारण मैग्नीशियम की कमी भी हो सकता है। इसलिए अपने आहार में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। जैसे कि ब्रोकली, काजू, बादाम, एवोकैडो, डार्क चॉकलेट, टोफू और पालक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है।