पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान घरे 4 घरेलू नुस्खे, दिनभर रहेगी बॉडी फ्रेश

Natural sweat smell remover: गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीने की बदबू आने लगती है, जिससे निपटने के लिए हम आपको कुछ खास तरह के घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं। जानें बॉडी को दिनभर फ्रेश रखने का तरीका

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 5, 2023 8:01 AM IST

Sweating problems in summer: गर्मियों का समय किसी को अच्छा लगता है और उसके पीछे सबसे बड़ा कारण है पसीने की बदबू। अगर आप नहाकर ऑफिस जा रहे हैं, तो ऑफिस जाते-जाते आपका पसीने से बुरा हाल हो जाएगा और ऑफिस पहुंचते-पहुंचते आपको खुद ऐसा लगेगा जैसे आप नहाकर ही नहीं आए हैं। पसीना आना वैसे तो हमारे शरीर की एक नेचुरल प्रोसेस है और साइंस के अनुसार हमारे शरीर को गर्मी में ठंडा रखने के लिए ही शरीर से पसीना निकलता है। लेकिन पसीने से आने वाली बदबू आपको काफी परेशान कर सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको लिए खास तरीके लेकर आए हैं, जो आपको पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। कुछ आसान टिप्स की मदद से ही आपको पसीने की बदबू के कारण शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी और आपकी बॉडी भी दिनभर फ्रेश रहेगी। चलिए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे में।

1. होममेड एलोवेरा वाइप्स (Aloe vera for sweating)

स्किन को अन्य फायदे देने के साथ-साथ एलोवेरा आपके पसीने की बदबू को दूर करने में भी मदद कर सकता है। एलोवेरा का ताजा टुकड़ा लें और उसमें से सारा जेल निकाल लें। इस जेल को किसी रुई के टुकड़े में सोख लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें। जब भी आपको लगे कि पसीने की बदबू आ रही है, तो पसीने वाली जगह पर रुई के टुकड़े से हल्के-हल्के जेल लगा लें। ऐसा करने से न सिर्फ बदबू दूर होगी बल्कि पसीने में पैदा होने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे।

2. नींबू का रस (Lemon for sweating)

पसीने की तेज बदबू को खत्म करने के लिए नींबू का रस आपके काफी काम आ सकता है। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। सबसे पहले किसी छोटी एयरटाइट शीशी में एक नींबू का रस निकाल लें। इस शीशी और एक रुई के टुकड़े को अपने बैग में रखें। जब भी आपको लगे कि पसीने से बदबू बन रही है, उसी समय रुई की मद से नींबू के रस को उन हिस्सों में लगा लें।

3. टमाटर का जूस (Tomato juice for sweating)

टमाटर का जूस भी पसीने की बदबू को खत्म करने में काफी मदद कर सकता है। टमाटर के रस को निकालने के लिए किसी साफ कपड़े में टमाटर को हल्के हाथों से निचोड़ लें। अब कपड़े को निचोड़ कर रस निकाल लें। हालांकि, इसका इस्तेमाल ध्यान से करें क्योंकि ऐसा करना आपके कपड़ों पर दाग लग सकता है।

4. नारियल का तेल (coconut oil for sweating problem)

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। घर से निकलने से पहले नारियल के तेल को शरीर के उन हिस्सों में लगा लें जहां पसीने ज्यादा आता है जैसे अंडर आर्म्स आदि। नारियल का तेल लगाने से पसीना तो नहीं रुक पाएगा लेकिन इससे पसीने से बनने वाली बदबू काफी हद तक कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source