बंद नाक (स्टफी नोज) से हैं परेशान, 4 होम रेमेडीज तुरंत देंगे बंद नाक से राहत
बंद नाक (Stuffy Nose) नाक के मार्ग में अधिक बलगम जमा होने के कारण होता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि वास्तव में यह साइनस में रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होता है, जो सर्दी, एलर्जी या फ्लू के कारण हो सकता है। हम आपको 4 घरेलू उपायों (Home Remedies for Stuffy Nose) के बारे में बता रहे हैं, जो बंद नाक को चुटकी में खोल देंगे।
Home Remedies for Stuffy Nose: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम होने के कारण बंद नाक (Stuffy Nose) से परेशान रहते हैं। बंद नाक की समस्या से बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। खासकर, रात में सोते समय वे ठीक से सांस नहीं ले पाते, जिससे उनकी नींद बार-बार टूटती है। बंद नाक नाक (Stuffy Nose in hindi) के मार्ग में अधिक बलगम (Mucus) जमा होने के कारण होता है। यह काफी असहज होता है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि वास्तव में यह साइनस (Sinus) में रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण होता है, जो सर्दी, एलर्जी या फ्लू के कारण हो सकता है। कभी-कभी यह साइनस संक्रमण के कारण भी होता है। जानें, बंद नाक के लक्षण और इस समस्या से राहत पाने के 4 बेहतरीन और आसान घरेलू उपचार (Home Remedies for Stuffy Nose in Hindi)...
बंद नाक में नजर आने वाले लक्षण (Symptoms Seen in Stuffy Nose)
बच्चे और बुजुर्गों में बंद नाक की समस्या अधिक कष्टदायक होती है। बंद नाक शिशुओं के लिए भी एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। बंद नाक में अक्सर खांसी, छींकने, सांस लेने में कठिनाई, साइनस का दर्द, नाक मार्ग में बलगम का बनना, आंखों से पानी आना, कर्कश आवाज, सिरदर्द, हल्का बुखार सहित अन्य लक्षण (band naak ke lakshan) नजर आते हैं।
बंद नाक को लाइलाज छोड़ना हो सकता है नुकसानदायक
यदि आप बंद नाक (Blocked Nose) से परेशान हैं, लेकिन इसका सही उपचार नहीं करा रहे हैं, तो इससे अन्य समस्याएं जैसे बेचैनी, कान में संक्रमण (Ear Infection) या साइनस (Sinus problem) की समस्या पैदा हो सकती है। कई प्रभावी घरेलू उपचार हैं, जो आपके नाक के मार्ग (Nasal Passages) को साफ कर सकते हैं और सर्दियों में बलगम के कारण हुई बंद नाक (Home Remedies to treat Stuffy Nose) से राहत दिला सकते हैं।
1 सेब का सिरका (Apple cider Vinegar treats Stuffy nose)
सर्दी-जुकाम के कारण बंद नाक से हो रहे हैं परेशान, तो सेब का सिरका (Apple cider Vinegar) सबसे बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में दो बड़ा चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर मिलाएं। 1 चम्मच शहद भी डालें। इस टॉनिक को दिन में दो बार प्रतिदिन पिएं। बंद नाक खुल जाएगी। दरअसल, सेब के सिरके में उच्च पोटैशियम की मात्रा होती है, जो बलगम को पतला करने में मदद करती है। साथ ही, इसमें मौजूद एसिटिक एसिड बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और हीलिंग प्रक्रिया को तेज करता है।
2 वॉर्म कम्प्रेस (Warm Compress)
बलगम को पतला रखने का एक और प्रभावी तरीका है नाक को गर्म पानी में भिगोए हुए कपड़े से सेंकना। इससे नाक में जमी बलगम आसानी से बाहर आती है। साथ ही नासिका में सूजन (Inflammation in the nostrils) को राहत देने में मदद करती है। इसके लिए आपको गर्म पानी में तौलिया डुबाना है। तौलिया को निचोड़ कर पानी निकाल लें। इसे फोल्ड करके नाक और माथे पर रखें। इसे तीन से चार बार दोहराएं।
3 लहसुन दिलाए बंद नाक से राहत (Garlic to get rid of Blocked nose)
यदि आपके घर में लहसुन (Garlic) उपलब्ध है, तो बंद नाक को खोलने के लिए लहसुन एक कारगर उपचार (band naak kholne ke gharelu upay) है। लहसुन में decongestant और expectorant गुण मौजूद होते हैं, जो बंद नाक में होने वाले रुकावट से छुटकारा दिलाते हैं। यह इंफ्लेमेटरी लक्षणों को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करता है। लहसुन संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।
बंद नाक खोलने के लिए यूं करें लहसुन का इस्तेमाल
- 1 कप पानी को उबालें। इसमें 2-4 लहसुन की कलियां डालें। इसे कम आंच पर 3 मिनट तक पकने दें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर चलाएं। आप इसमें काली मिर्च पाउडर भी मिल सकते हैं। इस सूप को दिन में दो बार पिएं।
- 3-5 लहसुन की कली का पेस्ट बना लें। इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन भर में 2 से 3 बार खाएं। स्टफी नोज या बंद नाक खोलने का यह रामबाण (band naak ko kaise khole) इलाज है।
4 अदरक खोले एक दिन में बंद नाक
अदरक में अधिक मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो एक ब्लॉक्ड नोज (Blocked nose) की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह बलगम को ढीला करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली (Ginger Boosts Immunity) को भी बढ़ावा देता है।
बंद नाक खोलने के लिए यूं करें अदरक का सेवन
- एक कप पानी में कद्दूकस किया हुआ 1 चम्मच अदरक डालें। इसे ढंककर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पानी को छान लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो इसमें आधा चम्मच शहद डालें और पिएं। इससे बंद नाक (band naak ko kholne ke gharelu upay) में नजर आए वाले सभी लक्षणों से छुटकारा मिल जाएगा।
- एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे दिन में 2 या 3 बार सेवन (Stuffy Nose Home Remedies) करें।
Tips for Cough : जब सर्दी-जुकाम से बंद हो जाए नाक, तो इन उपायों से तुरंत खोलें बंद नाक
Nasal Congestion: ज़ुकाम में जब बंद हो जाए नाक, तो आज़माएं ये 2 घरेलू नुस्खे , तेज़ी से मिलेगा आराम