... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 15, 2020 7:21 PM IST
पेट दर्द को कुछ ही मिनटों में कम करे ये काढ़ा
Stomach Pain Home Remedy: पेट दर्द की समस्या आम समस्याओं में से एक है। गलत खानपान के चलते या फिर दिनचर्या में बदलाव के कारण पेट दर्द (Stomach pain) और एसिडिटी जैसी समस्या होने लगती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए बहुत से लोग एलोपैथी दवाईयां खाते हैं। लेकिन अक्सर छोटी-छोटी समस्याओं के लिए एलोपैथी की दवाईयां खाना सेहत के लिए सही नहीं होता। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ने लगता है। (Stomach Pain Home Remedy )
पेट दर्द (Stomach pain) और सिर दर्द जैसी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए एलोपैथी की दवाईयों का सहारा लेने के बजाय हमें घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाना चाहिए। इन घरेलू उपायों (Home remedies) से पेट दर्द की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलता है। इसके साथ-साथ एसिडिटी और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी निजात मिलता है।
अगर आप पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घर पर हींग का काढ़ा बनाकर पीएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगा। हींग का काढ़ा सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। पेट गैस, एसिडिटी से लेकर और पेट के मरोड़ को ये काढ़ा कुछ ही मिनटों में दूर कर देता है। आयुर्वेद में इस काढ़े को हींगाष्टक कहते हैं। चलिए जानते हैं इस काढ़े को बनाने की विधि-
काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले 250 मिली लीटर पानी लें। इस पानी में सभी सामाग्री को मिलाकर पांच मिनट तक उबालें। पानी उबलने के बाद इसे छान लें। इस काढ़े को खाने के लगभग आधे घंटे के बाद पीएं। इससे आपकी पाचन क्रिया अच्छी होगी। अगर आपके बेबी को भी पेट दर्द की समस्या या फिर कब्ज की समस्या हो रही है, तो आप उसे एक चम्मच काढ़ा पिलाएं। इससे बेबी को जल्द ही आराम मिलेगा।
सावन की इस बारिश का खूब उठाएं लुत्फ, सेहत को होंगे कई गजब के फायदे
इसके साथ ही अगर आप कब्ज की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो रोजाना अधिक से अधिक पानी पीने की आदत डालें। अपने खाने में सब्जी, फल और फाइबरयुक्त भोजन को शामिल करें। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा और कब्ज जैसी समस्या भी नहीं होगी
कोरोना संक्रमण से बचाएगा लीची जैसा दिखने वाला यह फल, बूस्ट होगी इम्यूनिटी