हथेलियों और तलवों से उतर रही है स्किन की परत, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दोबारा पाएं कोमल हाथ-पैर

अक्सर हथेलियों और पैरों के तलवों से त्वचा की परत उतरने लगती है। हाथों-पैरों से स्किन की परत के उखड़ने की समस्या कॉमन है। खासकर, सर्दी के मौसम में ये समस्या अधिक होती है। ये एलर्जी, ड्राई स्किन, विटामिन बी की कमी से भी हो सकता है। परेशान ना हों, यह कोई बीमारी नहीं, इसे आप इन तीन घरेलू उपायों से दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 3, 2020 4:45 PM IST

Hathon ki Twacha Phatne ka Ilaj: अक्सर आपने देखा होगा कि आपकी हथेलियों या पैरों के तलवों से त्वचा की ऊपरी परत फटने या उतरने लगती है। यह देखने में बहुत भद्दा और खुरदुरा सा लगता है। हालांकि, इसमें कोई दर्द या खुजली नहीं होती और खुद ही कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है। दरअसल, त्वचा की तीन परत होती है और सबसे ऊपरी परत कई बार ड्राई होने या डेड सेल्स के उतरने पर यह समस्या होती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह पुरानी त्वचा के हटने और नई त्वचा के आने की प्रक्रिया है। इस प्रॉसेस को स्किन पीलिंग (skin peeling) कहते हैं। यह समस्या ड्राई स्किन वालों में अधिक देखी जाती है। कई बार त्वचा के फटने और परत के उतरने की समस्या मौसम बदलने, इंफेक्शन, स्किन एलर्जी के कारण भी होती है। इस समस्या को आप बिना क्रीम अप्लाई किया या दवाओं के सेवन के घरेलू उपायों (home remedies for skin peeling) की मदद से दूर कर सकते हैं।

हाथों की त्वचा के फटने के कारण (causes of skin peeling in hindi)

हाथों की त्वचा की परत उंगलियों के पास अधिक उतरती (Hathon ki Twacha Phatne ka Ilaj) है, क्योंकि यहां की त्वचा नाजुक होती है। कई बार यह समस्या त्वचा के अधिक ड्राई होने, किसी तरह की स्किन एलर्जी, केमिकल प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल, शरीर में विटामिन बी की कमी आदि के कारण होने लगती है। यदि यह 7-8 दिनों तक ठीक नहीं हो रहा और तेजी से फैल रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क कर लें।

एलोवेरा दूर करे अपरस की समस्या (apras ke liye gharelu upay)

हाथों की त्वचा की परत उतर रही है, तो इसे आप एलोवेरा जेल से ठीक कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की ऊपरी परत के हटने की समस्या को ठीक करते हैं। इस जेल को हथेलियों पर लगाने से हथेलियां मुलायम बनती हैं। इससे खुजली और जलन भी दूर होती है। एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन ई युक्त तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को हथेलियों और पैरों के तलवों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा दो से तीन दिन आजमाकर देखें, स्किन पीलिंग (skin peeling problem in hindi) की समस्या समाप्त हो जाएगी।

दूध से करें त्वचा की परत हटने की समस्या दूर

त्वचा की परत उतरने की समस्या को अपरस (Apras ke liye gharelu upay) भी कहते हैं। दूध से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दूध भी नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन में लैक्टिक एसिड होता है। यह खुजली, स्किन रैशेज, जलन की ठीक करता है। ठंडा दूध लें। इसमें एक कपड़े को भिगोएं और इसे प्रभावित भाग पर 15 मिनट बांध कर रखें। अब पानी से हाथों को धो लें। ऐसा एक दिन में दो बार जरूर करें।

ऑलिव ऑयल त्वचा को करे मॉइश्चराइज

ऑलिव ऑयल (Olive oil benefits in hindi) में फैटी एसिड होते हैं, जो शुष्क त्वचा (Dry skin) को मॉइश्चराइज करता है। जैतून के तेल में विटामिन ई अधिक होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। एक चम्मच जैतून के तेल को गर्म कर लें। इसे प्रभावित क्षेत्र में लगाकर मालिश करें। ऐसा दो से तीन बार करें। आप इस तेल में थोड़ा सा नमक भी मिलाकर यूज कर सकते हैं। त्वचा की परत उतरने की समस्या हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी।

पैरों के तलवों में हुए गांठ के दर्द से हैं परेशान, जानें कारण और दूर करने के 5 बेहतरीन घरेलू इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source