Advertisement

Spectacle Marks: चश्मा पहनने से पड़ गए हैं नाक पर निशान, तो दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 उपाय

कुछ लोगों को लगातार चश्मा पहनकर काम करना पड़ता है, इससे नाक के कोनों में काले निशान पड़ने लगते हैं। यह निशान आपके नाक पर भी पड़ गई है, तो इसे हटाने के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू नुस्खे...

Written By Anshumala
Updated : February 7, 2021 11:15 PM IST

Spectacle Marks: चश्मा पहनने से पड़ गए हैं नाक पर निशान, तो दूर करने के लिए ट्राई करें ये 3 उपाय

Spectacle Marks Home Remedies:  कुछ लोगों की आंखें कमजोर हो जाती हैं, जिससे दूर या पास की चीजों को साफ-साफ देखने में दिक्कत होती है। ऐसे में उन्हें पावर वाला चश्मा पहनना पड़ता है। कई बार लगातार चश्मा पहनने से नाक के पास काले निशान (Spectacle Marks) पड़ जाते हैं, जो देखने में भद्दा लगता है। लगातार चश्मे के फ्रेम का दबाव आपके नाक पर पड़ता है, जिससे वहां की त्वचा काली पड़ने लगती है। नाक पर बनने वाले इस डार्क पैच को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आप कोई लोशन या क्रीम लगाने से बचें वरना त्वचा और डार्क हो सकती है। नीचे बताए गए इन घरेलू उपायों (Spectacle Marks Home Remedies in hindi) को आजमाकर देखें, चश्मे के कारण पड़ने वाले निशान गायब होने लगेंगे....

एलोवेरा जेल करें निशान पर अप्लाई

एलोवेरा जेल को उगलियों पर लेकर उससे निशान वाली जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। थोड़ी देर यूं ही सूखने दें।

Advertisement

खीरे का रस दूर करेगा चश्मे का निशान

खीरा का इस्तेमाल स्किन से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस चेहरे की गंदगी को हटाता है। टैनिंग दूर करता है। खीरे के रस को चश्मे के कारण हुए निशान पर लगाकर छोड़ दें। खीरे के टुकड़े से निशान (chashme ke nishan ko hatane ke gharelu upay) वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके अलावा, आप 1 चम्मच खीरे के रस में एक-एक चम्मच आलू और टमाटर का रस मिलाएं। इस रस को नाक के साथ पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। थोड़ी देर सूखने दें फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। सारे दाग-धब्बे, निशान, टैनिंग की समस्या, झुर्रियां आदि कम होने लगेंगी।

बादाम पेस्ट से खिल उठेगा चेहरा

बादाम स्किन प्रोडक्ट्स में खूब इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है। विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है। 2-3 बादाम को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें गुलाबजल, नींबू का रस, शहद मिलाकर नाक और पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। आधा घंटा लगा रहने दें, फिर पानी से साफ कर लें। नाक का निशान तो दूर होगा ही, त्वचा मुलायम, स्मूद और ग्लोइंग नजर आएगी। आप चाहें तो बादाम तेल से मालिश भी कर सकते हैं। इससे भी निशान कम होते हैं।

Advertisement

परेशान कर रहे हैं आई फ्लोटर्स ? तो अपनाएं ये उपाय

About the Author

... Read More