किडनी स्टोन्स का दर्द कर रहा है बेहाल तो आराम पाने के लिए करें ये उपाय, कुछ दिनों में ही खत्म हो जाएगी समस्या

किडनी स्टोन के मरीजों को दर्द की वजह से उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानियां भी होती है। इन तकलीफों से आराम पाने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 15, 2022 1:38 PM IST

Home remedies for relief from kidney stone pain: किडनी स्टोन या किडनी में पथरी की समस्या होने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को पीठ में दाहिनी तरफ अक्सर तेज दर्द की शिकायत होती है। इसी तरह लोगों को उठने-बैठने या झुकने में भी दर्द होता है। कई लोगों को इसी दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम करने और लेटने-उठने में भी परेशानी होती है। जबकि, कई मरीजों को दर्द की वजह से उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानियां भी होती है। इन तकलीफों के बढ़ने से पीड़ित व्यक्ति के लिए साधारण तरीके से जी पाना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इस तकलीफ से आराम पाने के लिए आराम पाने के लिए जो घरेलू नुस्खे आजमाए जाते हैं उनमें से कुछ नुस्खों के बारे में पढ़ सकते हैं यहां। साथ ही जाने इन नुस्खों को तैयार करने और इनके इस्तेमाल का सही तरीका भी। (Home remedies for relief from kidney stone pain in Hindi.)

किडनी स्टोन के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये उपाय (Home remedies for relief from pain of kidney stone)

तुलसी की पत्तियां चबाएं (Tulsi Leaves for kidney stone)

एंटी-बैक्टेरियल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से किडनी स्टोन के दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है। वहीं, तुलसी के पत्ते चबाने या तुलसी की चाय (Tulsi Ki Chai) पीने से शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड लेवल भी कम हो सकता है। ऐसे में आप अपनी पसंद के अनुसार तुलसी की चाय पीएं या तुलसी के कुछ पत्ते लेकर उन्हें पानी से साफ करें और उसे चबाएं।

पीएं नींबू पानी

नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और विटामिन सी (Vitamin C rich fruit) से भरपूर होता है और ये तत्व शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करते हैं। नींबू का शर्बत या नींबू पानी पीने से किडनी स्टोनको भी बाहर निकालना आसान हो सकता है। साथ ही किडनी स्टोन की वजह से होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। (Benefits of drinking lemon water in kidney stones)

नारियल के पानी का करें सेवन

ताजा नारियल पानी (Coconut Water) पीने से पथरी और उसकी वजह से होने वाले दर्द, दोनों से आराम मिलता है। नारियल के पानी में एंटी लिथेजेनिक नामक तत्व मौजूद होता है जो किडनी स्टोन के दर्द से आराम दिलाता है। वहीं, नारियल एक नेचुरल डायूरेटिक (diuretics) या मूत्रवर्धक है। इसीलिए, नारियल पानी पीने से पेशाब बार-बार लगती है और यूरीन के साथ किडनी में बनने वाली पथरी 9kidney stones) भी आसानी से निकल जाती है और तकलीफ-दर्द से आराम मिलता है।