Home Remedies For Period Pain: पीरियड पेन से राहत के लिए सोनम कपूर पीती हैं यह हर्बल टी, जानें इसके सभी फायदे

अदरक वाली चाय पीरियड्स के दौरान होनेवाली सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए एक पॉप्युलर नुस्खा है जिसे कई महिलाएं आज़माती हैं।( Home Remedies For Period Pain)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 22, 2021 11:00 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक  तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों से राहत के लिए वो क्या खाती-पीती (Sonam Kapoor's trick to get rid of period pain) हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम कपूर ने लिखा कि वो जिंजर टी (Ginger Tea) और हॉट वॉटर बॉटल (Hot Water Bottle) जैसी चीज़ों की मदद से पीरियड्स की तकलीफों से राहत पाने की कोशिश करती हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस वीडियो पोस्ट पर कैप्शन में लिखा "पीरियड्स के पहले दिन हॉट वॉटर बॉटल और जिंजर टी...'।

उन दिनों की तकलीफों से राहत दिला सकती है अदरक वाली चाय

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं महसूस होती हैं। पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाला दर्द, पीरियड क्रैम्प्स, हाथ-पांव में दर्द और कमर में दर्द ऐसी समस्याएं हैं जिनसे महिलाएं हर महीने जूझती हैं। वहीं , कई महिलाओं को ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन और उल्टी या बुखार जैसी परेशानियां भी होती हैं। इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए एक पॉप्युलर नुस्खा है अदरक वाली चाय। सोनम कपूर की ही तरह कई लड़कियां और महिलाएं पीरियड्स के दौरान जिंजर टी का सेवन करती हैं। यहां पढ़ें, पीरियड्स में अदरक वाली चाय पीने से किस तरह आपको फायदा हो सकता है। (Home Remedies For Period Pain, in Hindi)

कम होती है ब्लोटिंग

जैसा कि अदरक पाचक गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक औषधि भी मानी जाती है। इसीलिए, अदरक का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान पेट फूलने और गैस की समस्या भी कम होती है। जिससे, पेट में भारीपन, दर्द और तनाव भी कम महसूस होता है।

अनियमित पीरियड्स की समस्या होगी कम

इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्या भी माहवारी के दौरान होनेवाली तकलीफें बढ़ा सकती है। अनियमित पीरियड्स की समस्या से पीड़ित कई महिलाओं के लिए माहवारी बहुत मुश्किलभरी हो सकती है। ऐसे में अदरक और काली मिर्च की चाय पीने की सलाह दी जाती है। इस चाय को पीने से पीरियड रिलेटेड प्रॉब्लम्स कम होंगी और इर्रेग्यूलर पीरियड्स की समस्या भी कम होगी।

जिंजर टी पीने के अन्य फायदे

इम्यूनिटी बढ़ती है

बरसात के मौसम में जहां बारिश के पानी में भीगने से सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं होती हैं। इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए रोग-प्रतिरोधक शक्ति का स्ट्रॉन्ग होना बहुत ज़रूरी है।  अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टेरीयल गुण इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं जिससे आपको संक्रमण और मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source