Tips For Oily Scalp: बाल धोने के अगले दिन ही सिर हो जाता है चिपचिपा तो ट्राई करें ये होममेड हेयरमास्क, 1 हफ्ते तक बाल रहेंगे खिलेखिले
Tips For Oily Scalp: बाल धोने के अगले दिन ही सिर हो जाता है चिपचिपा तो ट्राई करें ये होममेड हेयरमास्क, 1 हफ्ते तक बाल रहेंगे खिलेखिले
आज हम आपको चिपचिपे बालों और स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Oily Scalp) बता रहे हैं जो फायदा भी करेंगे और इनके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेगे।
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 9, 2021 12:36 PM IST
बालों से चिपचिपाहट को हटाने के लिए बालों में एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें।
ऑयली स्कैप (Oily Scalp) की प्रॉब्लम बहुत कॉमन है। बहुत लोगों की ये समस्या रहती है कि उनका स्कैल्प बहुत ऑयली रहता है और इस कारण बाल भी चिपचिपे हो जाते हैं। हालत ये हो जाती है कि सिर धोने के अगले दिन ही बाल चिपचिपे हो जाते हैं। मानसून में ऑयली स्कैल्प (Oily Scalp In Monsoon) की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि बारिश के साथ बढ़ती उमस और फिर पसीना मिलकर बालों को बहुत जल्दी चिपचिपा और ऑयली बना देता है। बिजी शेड्यूल होने की वजह से बार-बार बालों को धोना संभव नहीं हो पाता है। चिपचिपे बालों को अगर हर दूसरे दिन शैम्पू किया जाए तो हेयरफॉल (Hairfall) होने लगता है, साथ ही बालों में ऑयलिंग और अन्य प्रॉडक्ट भी कुछ कमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सवाल ये खड़ा हो जाता है कि ऑयल स्कैल्प से कैसे छुटकारा पाया जाए? अगर आप भी ये प्रॉब्लम झेल रहे हैं तो परेशानी की बात नहीं है। आज हम आपको चिपचिपे बालों और स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Oily Scalp) बता रहे हैं जो फायदा भी करेंगे और इनके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेगे। तो आइए जानते हैं मानसून में चिपचिपे बालों को ड्राई रखने के होममेड तरीके-
ऑयली स्कैल्प और बालों के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Oily Scalp and Hair)
बालों को काला, मजबूत और शाइनी रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेने के साथ ही बालों की देखभाल करने की भी जरूरत है। स्किन एक्सपर्ट कहते हैं कि जिस तरह हम अपनी स्किन की केयर करते हैं उसी तरह बालों की भी करनी चाहिए। बाजारों में मिलने वाले प्रॉडक्ट की तरह बालों में नेचुरल चीजें लगाई जानी चाहिए।
नारियल का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप कोकोनट ऑयल को अलग अलग तरह से प्रयोग कर लगाकर बालों की हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। नारियल के तेल का सबसे अच्छा मिश्रण नींबू के साथ बनता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें 4-5 बूंदे नींबू की और 3-4 बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो दें।
लोगों को लगता है ऑयली हेयर वालों को कंडीशनर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जबकि ये सिर्फ एक मिथ है। जिस तरह ड्राई स्कैल्प वालों को कंडीशनर की जरूरत होती है उसी तरह ऑयली हेयर वालों को भी कंडीशनर अप्लाई करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आपका कंडीशनर बहुत लाइट हो और इसे आपको सिर्फ बालों पर लगाना है स्कैल्पर पर नहीं।
बालों को धोने से पहले एक तरह का मिश्रण लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच पानी में 10 बूंदे पचौली एसेंशियल ऑयल की डालें। अब अंगुली की मदद से इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को पहले की तरह शैम्पू से धो दें।
बालों से चिपचिपाहट को हटाने के लिए बालों में एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें। 1 मग में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स कर लें। जब आप अपने बालों को धो देंगे तो लास्ट में इस मग को अपने स्कैल्प और बालों में डालें। इससे बाल खिलेखिले भी रहेंगे और बालों से चिपचिपाहट भी दूर होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.