
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 31, 2023 6:48 PM IST
Home remedies Constipation: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने लगी हैं। खासतौर पर जो लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं या फिर किसी अन्य ऐसी जॉब पर काम करते हैं, जिसमें उनके दिन का ज्यादातर समय बैठकर ही बीतता है। उन्हें पाचन और कब्ज से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कब्ज की समस्या काफी परेशान कर देने वाली है और कई बार इसके कारण शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन जॉब और सेहत दोनों का ख्याल रखने के लिए कई बार टाइम मैनेज नहीं हो पाता है और मजबूत में हमें सेहत को छोड़ना पड़ता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरी नहीं है, हम आपको 4 ऐसे खास प्रकार के घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कब्ज को दूर भगा सकते हैं।
अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो आपको इस लेख में दी गई जानकारी को जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में बताई गई चीजों का रात को सेवन करने से सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा। चलिए जानते हैं इन खास नुस्खों के बारे में।
अरंडी का तेल (Castor oil) कब्ज को भगाने वाले सबसे शक्तिशाली घरेलू उपायों में से एक है। यदि आपको लगातार कब्ज की समस्या हो रही है, तो कैस्टर ऑयल का सेवन करें। गर्म दूध में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा खाने में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन यह नुस्खा सिर्फ इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए है, इसे रोज इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
कब्ज को दूर भगाने के लिए किशमिश का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। रात को गर्म दूध में किशमिश उबालकर खाने से सुबह उठते ही पेट साफ करने में आपको मदद मिलेगी। रात को सोने से पहले दूध में कम से कम 8 से 10 किशमिश उबाल लें और फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। दूध को उबलने के बाद भी किशमिश को डाला जा सकता है, क्योंकि उबलते समय किशमिश डालने से दूध फट सकता है।
रात को दूध में सूखे खजूर (Dried dates) उबालकर उनका दूध के साथ सेवन करना आपके शरीर को अनगिनत फायदे पहुंचाता है और इनमें से एक कब्ज को दूर करना भी है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोज रात को सोने से पहले दूध में कम से कम दो सूखे खजूर उबालकर उनका सेवन करें।
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। इसबगोल बहुत ही खास घरेलू नुस्खा है जो दस्त और कब्ज दोनों का इलाज करने में मदद करता है। यदि आपको कब्ज से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो आपको रात को एक गिलास गर्म दूध में दो से तीन चम्मच ईसबगोल डालकर उसका सेवन करना चाहिए।