
Also Read
home remedies for diarrhea
क्या आप ब्लोटिंग, मितली, पेट में दर्द और लूज मोशन का अनुभव कर रहे हैं? यदि हां, तो हो सकता है आपको डायरिया है। वैसे तो यह एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो गैस्ट्रोइन्टेस्टनल मार्ग में संक्रमण के कारण होती है। लेकिन आम बैक्टीरिया, वायरस और यहां तक कि परजीवी जीव भी कभी कभी डायरिया का कारण बनते हैं। हालांकि यह एक अल्पकालिक रोग है जो सही उपचार के बाद कुछ दिनों में सही हो जाता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक रहती है तो इसे नजरंदाज न करें। बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कुछ गंभीर स्थिति चल रही है जिसे डॉक्टर की निगरानी की सख्त जरूरत है।
डायरिया होने पर ढीले मल, पेट में ऐंठन, बुखार, मल में बलगम और सूजन आदि जैसे लक्षण देखे जाते हैं। अगर यह समस्या जल्दी सही नहीं हुई तो यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली सीधे तौर पर प्रभावित होती है। हालांकि कुछ एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं आपको समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन आप कुछ सरल घरेलू उपचारों की मदद भी ले सकते हैं जो उपयोग करने के लिए काफी प्रभावी और सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे-
डायरिया आपके शरीर को पूरी तरह से डिहाइड्रेट कर सकता है और आपके शरीर को कमजोर बना सकता है। इसलिए, आपके शरीर के जल स्तर और प्रतिरक्षा को बनाए रखने के लए आपको दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आवश्यकता है। पीने के पानी और तरल पदार्थ युक्त इलेक्ट्रोलाइट का सेवन कर आप खुद को डायरिया से बचा सकते हैं। जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है तो उसे कैफीन युक्त पेय, शराब, गर्म पेय और कार्बोनेटेड पेय पीने से बचना चाहिए।
प्रोबायोटिक्स आपकी आंतों और पेट के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये माइक्रोऑर्गनिज़म दही, अचार, हरी जैतून, किमची, केफिर, मिसो और नाटो जैसे खाद्य पदार्थों में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र को संक्रमण से बचाते हैं और डायरिया से राहत दिलाते हैं।
डायरिया होने के करीब 24 घंटों तक आपको सिर्फ लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है तो उसका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और किसी भी चीज को पचाने में दिक्कत आती है। इसलिए डायरिया के दौरान ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप हेल्दी और आसानी से पचने वाले फूड का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आप जो भी खा रहे हो वह अच्छी तरह से पका हो। अपने आहार में प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना न भूलें। ये आइटम आपको तेजी से ठीक होने में मदद करेंगे।