
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 26, 2023 7:01 AM IST
Herbs for uric acid
यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में काफी आम बनती जा रही है, पुरुष व महिलाएं दोनों में ही इसके मामले देखनो को मिल रहे हैं। यूरिक एसिड के मामले लगातार बढ़ने के पीछे लोगों की अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल भी है। आजकल लोग अपनी डाइट को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं और हाई प्यूरिन वाले फूड्स खाने लगते हैं। जब शरीर को अवशोषित करने की प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। यूरिक एसिड का दर्द बेहद तीव्र और असहनीय होता है, जिसे पेन स्ट्रांग पेनकिलर लेकर कंट्रोल किया जाता है। हालांकि, सिर्फ महंगी पेन किलर व अन्य दवाएं ही नहीं बल्कि कुछ सस्ती व नेचुरल चीजें भी शरीर से यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक सस्ती चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है और इससे होने वाले दर्द का खतरा भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करने या फिर इससे होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए महंगी दवाएं ही नहीं बल्कि मात्र 10 से 20 रुपए में मिल जाने वाला इसबगोल भी काफी है। अगर आप या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को हाई यूरिक एसिड की समस्या हो रही है, तो रोजाना नियमित रूप से इसबगोल को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
इसबगोल में खूब मात्रा में पानी में घुलनशील फाइबर या यानी वाटर सोलेबल फाइबर होता है, जिसका सेवन करना हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। फाइबर शरीर में यूरिक एसिड को अवशोषण को बढ़ा देता है, जिससे ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल अपने आप नेचुरल तरीके से कम होने लगता है। रोजाना इसबगोल का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
ब्लड में बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए वैसे तो इसबगोल का सेवन आप सामान्य गुनगुने पानी के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन दही के साथ इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में भी कई ऐसे खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड से परेशान मरीजों के लिए अच्छे माने जाते हैं। दही और इसबगोल दोनों शरीर में जाकर दोगुनी शक्ति से काम करते हैं, जिससे हाई यूरिक एसिड लेवल से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
हालांकि, हाई यूरिक एसिड लेवल गंभीर दर्द पैदा करने वाली स्थिति बन सकता है, जिससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी है। इसलिए पूरी तरह के घरेलू नुस्खे पर निर्भर न होकर नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना भी जरूरी है। अगर आप यूरिक एसिड लेवल कम करने के लिए किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहते हैं, तो भी इस बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि डॉक्टर आपको दी गई दवाओं को ध्यान में रखते हुए इसकी स्वीकृति दे सकें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.