एड़ी के दर्द से हैं परेशान, तो इन 5 घरेलू उपायों की मदद से जल्द मिलेगी समस्या से निजात

ज्यादा देर तक खड़े रहना या बहुत दूर तक पैदल चलने से हमारी एड़ियों में दर्द की समस्या हो सकती है। जिससे निजात पाने के कई उपाय हो सकते हैं, लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपको इस समस्या से बहुत जल्द छुटकारा दिला सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Published : March 19, 2024 7:11 PM IST

एड़ियों में होने वाला दर्द आज काफी आम समस्या बनता जा रहा है। जिससे आज बहुत से लोग परेशान दिखते हैं। हालांकि हल्का फुल्का एड़ियों का दर्द तो कुछ समय में अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन जब यह दर्द काफी बढ़ जाता है। तो इसके कारण लोगों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही पैर के निचले में होने वाला यह दर्द आपके पूरे पैर को प्रभावित करता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

एड़ी के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Heel Pain)

बर्फ की सिकाई (Ice for Heel Pain)

एड़ी के दर्द से जल्द राहत पाने के लिए आपको बर्फ की सिकाई करनी चाहिए। यदि आप किसी कपड़े में बर्फ लपेटकर दिन में 2-3 बार 10 मिनट के लिए इसकी सिकाई बर्फ से करते हैं, तो यह आपके दर्द को ठीक करने में काफी कारगर साबित हो सकता है।

एलोवेरा (Aloe Vera for Heel Pain)

एड़ी के दर्द से निजात दिलाने में एलोवेरा का नुस्खा आपके काफी काम आ सकता है। दर्द को चुटकियों में कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अपनी एड़ियों पर लगाएं। इसके साथ ही यदि आप हल्दी और नौसादर का चूर्ण भी इसमें मिलाकर लगाते हैं तो यह आपके दर्द को पूरी तरह बाहर खींच लेगा।

स्ट्रेचिंग (Starching for Heel Pain)

बहुत देर तक एड़ी की मसल पर पड़े दबाव के कारण हमारी एड़ियां काफी दर्द करने लगती हैं। जिसके इलाज के लिए आपको पैरों की स्ट्रेचिंग काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए आप जमीन से किसी 1 फीट ऊंची जगह पर खड़े होकर अपने पैरों से ऊपर-नीचे करें। यह आपके दर्द को गायब कर सकता है।

अदरक (Ginger for Heel Pain)

चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक हमारे शरीर के दर्द को भी खत्म करने का काम करता है। कुछ दिन लगातार प्रयोग करने से यह हमारी एड़ियों में होने वाले दर्द को खींचकर बाहर कर सकता है। इसके लिए आप अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। वहीं अदरक का पेस्ट बनाकर आप इस गर्म पानी में मिला दें। अब इस पानी में अपने पैर डालकर बैठने से दर्द ठीक होता है।

जूते का साइज (Shoe Size for Heel Pain)

एड़ियों में होने वाले दर्द का सबसे अहम कारण आज गलत साइज के जूते पहनना है। इसके बचाव के लिए आपको आरामदायक जूते पहनने चाहिए। आपको जूते न बहुत ज्यादा टाइट हों और न ही बहुत ज्यादा लूज। पैर के लिए फिट साइज के जूते पहनने से भी एड़ियों के दर्द में आराम मिलता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source