धूप में जाते ही होने लगता है सिरदर्द तो आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

गर्मी के मौसम में कई लोगों को तेज धूप में निकलते ही सिर दर्द की परेशानी होने लगती है। इस प्रकार के सिर दर्द से राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 19, 2026 7:26 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Niraj Kumar

मैं धूप में निकलती हूं और मुझको तेज सिर में दर्द शुरू हो जाता है। कई बार तो धूप में निकलने बाद होने वाला सिर दर्द इतना तेज होता है मानो जैसे अब सिर फटने ही वाला है। गर्मियों में बाकी चीजें ठीक हैं, लेकिन धूप में निकलने के तुरंत बाद होने वाला सिरदर्द बहुत जानलेवा सा महसूस होने लगता है। मेरी ही तरह गर्मियों में कई लोगों को सिरदर्द की परेशानी होती है। धूप में निकलने के बाद कभी सिर भारी लगता है, तो कभी तेज धड़कन के साथ दर्द महसूस होता है। जैसे मैं अब तक करती आई थी वैसे ही ज्यादातर लोग धूप में जाते ही होने वाले सिर दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत हो सकता है।  डॉक्टर का कहना है कि धूप में जाते ही होने वाला सिर दर्द शरीर में पानी की कमी, हीट स्ट्रेस या माइग्रेन जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। धूप में आने के कारण आपको भी सिर दर्द की परेशानी होती है तो हम आपको बताने जा रहे हैं इसके कारणों के बारे में-

1. शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

डॉक्टर बताते हैं कि तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर में पानी तेजी से कम होने लगता है। जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने लगता है। जबकि कुछ मामलों में तेज धूप के कारण ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इसके कारण सिरदर्द की परेशानी होना आम बात है।

headache सिर दर्द को कभी भी सामान्य नहीं समझना चाहिए।

2. हीट एक्सॉशन

जब आप ठंडे कमरे से अचानक से तेज धूप में निकलते हैं तो इससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में हीट एक्सॉशन कहा जाता है। इस स्थिति में धूप में जाने के बाद सिर दर्द, शारीरिक कमजोरी और चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

3. माइग्रेन की समस्या

जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की परेशानी होती है, जब वह तेज धूप में निकलते हैं तो सिर दर्द ट्रिगर हो सकता है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को गर्मियों में धूप में निकलने के कारण तेज सिर दर्द की समस्या होती है।

4. ब्लड प्रेशर का कम होना

गर्मियों में ब्लड प्रेशर कम होने के कारण भी सिर दर्द की परेशानी देखी जाती है। डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में जो लोग खाली पेट धूप में निकलते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर ट्रिगर होता है। इसके कारण सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या होती है।

तेज धूप में सिरदर्द होना सामान्य माना जाता है।

सिर दर्द से राहत पाने के लिए कौन से उपाय अपनाएं?

  1. गर्मियों में धूप में निकलने के बाद सिर दर्द की परेशानी से बचाव करने का सबसे आसान तरीका है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। गर्मी में दिनभर 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और जब आप धूप में बाहर निकलते हैं तो सिरदर्द की परेशान नहीं होती है।
  2. घर से बाहर निकलने के दौरान सिर दर्द की परेशानी न हो इसके लिए सिर को ढककर रखें। धूप में निकलते समय टोपी, छाता या सूती कपड़ा इस्तेमाल करें। इसके साथ ही, आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
  3. गर्मी में शरीर अंदर से गर्म न हो इसके लिए पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसे जंक फूड व कैफीन युक्त ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें। कैफीन और जंक फूड के अलावा घर पर बना हुआ फ्रेश खाना और सादा पानी पिएं।
  4. गर्मियों में तेज धूप के कारण सिर दर्द की परेशानी से बचाव के करने के लिए रोजाना के खाने में पुदीने और तुलसी का इस्तेमाल करें। तुलसी और पुदीना शरीर को अंदर से ठंडा रखकर सिर दर्द से बचाव करते हैं।
  5. इसके अलावा गर्मियों में सिर दर्द होने पर ठंडी पट्टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Disclaimer: धूप में सिरदर्द होना अक्सर शरीर में पानी की कमी, गर्मी या माइग्रेन की वजह से होता है। सही खानपान, पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर और कुछ खास प्रकार के घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है। अगर आपको भी धूप में निकलने के बाद सिर दर्द की परेशानी होती है तो ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं। इन उपायों से आपको राहत नहीं मिलती है तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source