
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 1, 2020 6:01 PM IST
मसूड़ों में सूजन है तो लगाएं एलोवेरा जैल और लौंग का तेल, मिलेगा तुरंत आराम
आपके मसूड़े आपके ओरल हेल्थ का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। मसूड़े फर्म और गुलाबी ऊतक से बने होते हैं जो आपके जबड़े को ढंकते हैं। यह ऊतक मोटा, रेशेदार और रक्त वाहिकाओं से भरा होता है। यदि आपके मसूड़े सूज जाते हैं, तो उनमें फैलाव आ जाता है। आमतौर पर मसूड़ों में सूजन तक आती है जब वे दांत से मिलते हैं। मसूड़ों में जब दर्द होता है तो वह बहुत तेज हेाता है। इसलिए जरूरी है कि मसूड़ों की सूजन को शुरुआत में ही कंट्रोल किया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
गर्म पानी के साथ नमक का मिश्रण मसूड़ों की समस्या के साथ दांत संबंधी परेशनियों को भी दूर करता है। इस मिश्रण को बनाना भी बेहद आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और इसे तेज आंच तक गर्म करें। जब पानी खौल जाए तो इसमें 1 चम्मच नमक डाल दें। अब इससे या तो कुल्ला करें या फिर इस पानी को मुंह में रखें और कुछ समय बाद बाहर निकाल दें। इस विधि को आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
मसूड़ों की सूजन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत कारगार है। इस मिश्रण को बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चुटकी हल्दी पाउडर लें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और कुछ मिनट के लिए अपने मसूड़ों पर इससे मालिश करें। लगभग 5 मिनट तक ऐसा करने के बाद कुल्ला कर लें। इसे तरीके को रोज अपना सकते हैं।
एलोवेरा एक जादुई पौधा है जो विभिन्न समस्याओं का इलाज करता है। यदि आपके मसूढ़ों में सूजन है तो आप ऐलोवेरा जैल को लगाकर तुरंत राहत पा सकते हैं। इसके लिए मसूड़ों पर जैल को लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और करीब 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें। यह आपके सूजन दूर करने के साथ ही मुंह की बदबू और बैक्टीरिया को भी मारने में मदद करेगा। आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं।
ओरल हेल्थ के लिए लौंग एक बहुत फायदेमंद है। लौंग के तेल की दो से तीन बूंद लें और इसे अपने मसूड़ों पर हल्के से मालिश करें। दंत समस्याओं के इलाज के लिए भी आप लौंग को अपने दांतों के बीच कुछ मिनटों के लिए रख सकते हैं। आप इस तेल को दिन में दो बार लगा सकते हैं।
अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें आधा चम्मच नमक डालें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस गाढ़े पेस्ट को अपने मसूड़ों पर रगड़ें जहां आप सूजन को नोटिस कर रहे हैं। मसूड़ों में लगाने के बाद इसे 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में साफ पानी से कुल्ला कर लें। इसे दिन में दो बार दोहराएं।