महिलाओं को बार-बार पेशाब आने के क्या हैं कारण? जानिए इलाज का तरीका

Frequent urination in women : महिलाओं को कई तरह की परेशानी से जूझना पड़ता है, जिसमें बार-बार पेशाब आने की समस्या शामिल है। आइए जानते हैं इसके कारण और इलाज क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 9, 2023 2:37 PM IST

Frequent urination in women :यूरिन से जुड़ी परेशानी होने पर अक्सर समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? खासतौर पर महिलाओं को इससे जुड़ी परेशानियों को शेयर करने में झिझक महसूस होती है। कई महिलाएं ऐसी हैं, जो बार-बार यूरिन आने की समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं, क्योंकि उन्हें इस तरह की परेशानी सामान्य लगती है या फिर उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर किस से इस तरह की समस्या को शेयर करें? लेकिन आपको इस तरह की परेशानी को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं को बार-बार यूरिन आने की समस्या क्यों होती है और इसका क्या है इलाज?

महिलाओं को बार-बार पेशाब आने के क्या हैं कारण? - Frequent urination causes in women 

  • शराब और कैफीनयुक्त चीजों का अधिक सेवन
  • यूटीआई इंफेक्शन 
  • वैजिनाइटिस की समस्या
  • ब्लैडर में पथरी की परेशानी
  • पेल्विक फ्लोर का कमजोर हो जाना
  • ओवरएक्टिव ब्लैडर (OAB) हो सकती है वजह
  • प्रेग्नेंसी के दौरान
  • एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव
  • इंटरस्टिशियल सिस्टिटिस, इत्यादि।

बार-बार पेशाब आने पर क्या करें?

अनार का छिलका इस तरह करें इस्तेमाल 

अनार के छिलके में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जिससे पेशाब संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं, जो मूत्र पथ के संक्रमण को भी नष्ट करने में प्रभावी है। अपनी समस्या को कम करने के लिए आप अनार के छिलकों को छिलकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे यूरिन संबंधी परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। 

मेथी का बीज है फायदेमंद

कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है मेथी के बीजों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने का गुण होता है। अगर आप बार-बार पेशाब करने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में भी मेथी का बीज फायदेमंद हो सकता है। इसमें बायोएक्टिव यौगिकों होते हैं, जो बार-बार पेशाब करने की परेशानी को कम कर सकता है। 

आंवला है फायदेमंद

बार-बार पेशाब करने की समस्या को दूर करने के लिए आंवला फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बार-बार पेशाब आने की परेशानी को कम कर सकता है। इशके लिए रोजाना दिन में कम से कम 1 आंवले का सेवन करें। 

बार-बार पेशाब आने की परेशानी कको कम करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source