रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Bar Bar Peshab Aana Kaise Roke: रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 21, 2025 11:37 AM IST

Home Remedies For Frequent Urination: अक्सर कई लोगों को रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल नींद खराब होती है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। बार-बार पेशाब आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन, डायबिटीज, यूरिन इन्फेक्शन, प्रेग्नेंसी, स्ट्रेस, न्यूरोलॉजिकल विकार, किडनी में पथरी और पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के कारण यह समस्या हो सकती है। अगर आप भी रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपने डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

मेथी के बीज दूर करे बार-बार पेशाब आने की समस्या

अगर आप रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान हैं, तो मेथी के बीज का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण बार-बार पेशाब आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच मेथी के बीज को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

दही से मिल सकता है आराम

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो मूत्र संक्रमण और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। यह बार-बार पेशाब आने की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना दिन में एक कटोरी दही का सेवन करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

तुलसी से मिल सकती है बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मूत्र संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं या शहद के साथ इसके अर्क का सेवन करें।

आंवला

आंवला भी बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत दिलाने में असरदार होता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।

लौंग से मिल सकता है आराम

आयुर्वेद में लौंग का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो यूटीआई की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बार-बार पेशाब आने की समस्या कम होती है। इसलिए आप रात को सोने से पहले आधा चम्मच पिसी हुई लौंग को एक गिलास गर्म पानी के साथ लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको जल्द लाभ मिलेगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source