सर्दियों में होेनेवाला कॉमन फ्लू हो सकता है कोविड-19 इंफेक्शन का लक्षण, फ्लू की परेशानी से जल्द आराम के लिए आज़माएं ये 7 घरेलू नुस्खे
सर्दियों में होेनेवाला कॉमन फ्लू हो सकता है कोविड-19 इंफेक्शन का लक्षण, फ्लू की परेशानी से जल्द आराम के लिए आज़माएं ये 7 घरेलू नुस्खे
आमतौर पर फ्लू के लक्षण सप्ताह भर के समय में ठीक हो जाते हैं। लेकिन, कभी- कभी ये लक्षण 10 दिनों से अधिक समय तक रह सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से सम्पर्क करें और सही समय पर इसका उपचार शुरु किया जा सकता है। कोविड-19 संक्रमण और फ्लू के लक्षण भी एक जैसे ही होते हैं। इसीलिए, कॉमन फ्लू की समस्या को गम्भीरता से लेना आवश्यक है।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : October 14, 2020 4:58 PM IST
Home Remedies for Flu: बरसात का मौसम खत्म होने और सर्दियों का मौसम शुरु होने के साथ-साथ कई वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों का मौसम एलर्जिक रिएक्शन्स के लिए जाना जाता है। क्योंकि इस मौसम में सर्दी-खांसी, ख़राब गला, बुखार, छीकें आने जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। वायरल फ्लू भी सर्दियों में बहुत अधिक होने वाली एक आम समस्या है। इसमें गले में तकलीफ और दर्द जैसी परेशानियां होती हैं और बातचीत करने में परेशानी होती है। (Home Remedies for Flu)
कॉमन फ्लू या वायरल फ्लू को इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है। मौसम बदलते ही यह बहुत अधिक बढ़ जाता है। कॉमन फ्लू भी एक संक्रामक बीमारी है जो एक से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकती है। आमतौर पर फ्लू के लक्षण सप्ताह भर के समय में ठीक हो जाते हैं। लेकिन, कभी- कभी ये लक्षण 10 दिनों से अधिक समय तक रह सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से सम्पर्क करें और सही समय पर इसका उपचार शुरु किया जा सकता है। कोविड-19 संक्रमण और फ्लू के लक्षण भी एक जैसे ही होते हैं। इसीलिए, कॉमन फ्लू की समस्या को गम्भीरता से लेना आवश्यक है।
फ्लू से राहत पाने के लिएआज़माएं ये 7 घरेलू नुस्खे:
फ्लू होने पर अपनी डायट में थोड़े बदलाव करें। साथ ही इन घरेलू नुस्खों की मदद से स्थिति से जल्द आराम पा सकते हैं।
पीएं हल्दी वाला दूध : गोल्डन मिल्क ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि, मौसमी बीमारियों से जल्द से जल्द आराम भी दिलाता है। फ्लू होने पर हल्दी वाला दूध पीए। यह फ्लू के लक्षणों को जल्द ठीक करता है।
विटामिन सी की बढ़ा दें खुराक: संतरा, अमरूद और नींबू जैसे विटामिन-सी वाले फल खाएं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।
पीएं गर्मागर्म सूप: जब गले में दर्द और बुखार की समस्या हो, तो गरम सूप पीने से आराम मिलेगा। खासकर, चिकन सूप पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। चिकन में मौजूद प्रोटीन शरीर की रोग- प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।
दही से मिलेगा आराम: अपने भोजन में दही और छाछ जैसी चीज़ें शामिल करें। इससे, डायजेशन बढ़ेगा और पेट को आराम भी मिलेगा।
आयुर्वेदिक मसाले: अदरक और लहसुन जैसे मसालों का सेवन करें। इनमें एन्टी-इन्फ्लैमटरी तत्व होते हैं जो सेहत में जल्दी सुधार लाने में मदद करते हैं।
पालक और टमाटर जैसी सब्ज़ियों से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इनका सेवन करने से, आपको जल्द आराम मिलेगा।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.