Face Hair Removal Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लगाएं ये 2 फेसपैक

वैक्सिंग के जरिए चेहरे के अनचाहे बालों को हटवाने से डरती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर देख सकती हैं। जानें, चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे कौन-कौन से हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 3, 2020 2:14 PM IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके चेहरे की खूबसूरती लंबी उम्र तक बरकरार रहे। सुंदर, निखरी और बेदाग त्वचा पाने की लिए महिलाएं हर तरह के घरेलू नुस्खे आजमाकर देखती हैं, पर महिलाएं और कॉलेज गोइंग गर्ल्स की सबसे बड़ी समस्या होती है चेहरे के अनचाहे बाल को हटाना (Face Hair Removal Tips) । कई लड़कियों और महिलाओं के चेहरे पर ढेर सारे छोटे-छोटे बाल नजर आते हैं, जिसे हटाने का उपचार उन्हें समझ ही नहीं आता। चेहरे पर छोटे-छोटे काफी बाल होते हैं। इन्हें कैसे हटाया जाए, महिलाओं को समझ ही नहीं आता है।

शरीर के अनचाहे बालों को तो वैक्सिंग के जरिए आप दूर कर लेती हैं, लेकिन चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जाए समझ नहीं आता है। हालांकि, कुछ महिलाएं वैक्सिंग के जरिए इस बाल को हटवाती हैं, जो काफी दर्दनाक ट्रीटमेंट होता है। आप वैक्सिंग के जरिए बाल हटवाने से डरती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे (Face Hair Removal Tips) भी आजमा कर देख सकती हैं। जानें, चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू नुस्खे (Face Hair Removal Tips)...

पपीता और हल्दी से हटाएं अनचाहे बाल

इसके लिए आपको चाहिए दो चम्मच कच्चे पपीते का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

यूं करें तैयार 

कच्चे पपीते को छील लें। उसे टुकड़े में काट लें। अब इन्हें पीसकर पेस्ट (papaya turmeric face pack for facial hair removal) बना लें। पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे (Home Remedies To Remove Facial Hair) पर लगाएं। उन भागों में अधिक लगाएं जहां बाल अधिक हों। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और चेहरे की मालिश करें। फिर पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

टैनिंग दूर करने के लिए फ्रूट फेस पैक

कैसे है फायदेमंद  

कच्चे पपीते में पपाइन (Papain)होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को फैलाता है, जिसके कारण बाल गिरने लगते हैं। साथ ही यह मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटाता है। इससे स्किन कोमल और ग्लोइंग नजर आती है। इसका इस्तेमाल हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है।

दलिया और केला हटाए चेहरे के अनचाहे बाल

इसके लिए आपको दो चम्मच दलिया, एक पका हुआ केला चाहिए।

यूं करें तैयार

दलिया और मसले हुए केले को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए मालिश करें। जहां बाल हैं, वहां मालिश अधिक करें। इससे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार लगा सकती हैं। यह चेहरे पर चमक भी लाता है।

कैसे है फायदेमंद

दलिया में एवेंथ्रामैमाइड होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा में जलन व खुजली की समस्या को कम करता है। दलिया और केले के इस फैसपैक को स्क्रब की तरह उपयोग करने से न सिर्फ आपके चेहरे के अनचाहे बाल निकलेंगे, बल्कि आपकी त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड भी होगी। दलिया से त्वचा को मॉइश्चर भी मिलता है। इस पैक को हर तरह की स्किन टाइप के लोग अप्लाई कर सकते हैं।

मसूर दाल से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल

आपके घर में लाल मसूर दाल तो होगा ही, आप इसके इस्तेमाल से भी चेहरे के अनचाहे बालों (face hair removal tips at home in hindi) को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको मसूर दाल को पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आप थोड़ा सा शहद, आलू और नींबू का रस, थोड़ी सी हल्‍दी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर जहां भी अनचाहे बाल हैं, वहां इस पेस्ट को लगाकर छोड़ दें। जब सूख जाए तो चेहरे को मसाज करें ताकि बाल निकलें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करें। चेहरे के बाल निकल जाएंगे।

नारियल तेल से हटाएं बाल

नारियल तेल का इस्तेमाल आप बालों में करती हैं। इसका इस्तेमाल आप चेहरे के अनचाहे बालों को भी हटाने के लिए कर सकती हैं। सबसे पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें। अब इसमें थोड़ी सी हल्दी पाउडर डाल दें। चेहरे पर अप्लाई करके मसाज करें। अनचाहे बाल निकलने लगेंगे।

हल्दी भी है कारगर उपचार

हल्दी में एंटीबॉयोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसका वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। चेहरे को निखारने के लिए आप हल्दी से बना फेसपैक लगाती हैं, पर क्या आप जानती हैं कि हल्दी अनचाहे बालों को भी हटाती है। हल्दी और बेसन का मिश्रण चेहरे के अनचाहे बाल हटाते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी कम होती है। आपके चेहरे की रंगत को निखरती ही है, दाब-धब्बे भी कम होते हैं।

त्वचा की नमी बनाए रखने के टिप्स

मुहांसों के दाग को दूर करने के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source