Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
छोटे बच्चों के कान में जब दर्द होता है तो वे परेशान होकर रोने लगते हैं। बच्चों के कानों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे किसी प्रकार का इंफेक्शन, कान में फोड़ा होना, कानों में पानी जाना या कानों के परदे में छेद होना। वहीं, कई बार यह भी देखा गया है कि जब बच्चे के कान को किसी ईयरबड या किसी अन्य सख्त कपड़े आदि से साफ किया जाता है तो उनके कान में दर्द होने लगता है। जबकि, कान में शैम्पू या साबुन के केमिकल्स चले जाने से भी कान में दर्द होने लगता है। हालांकि, अधिकांश मामलों में बच्चों के कानों में होने वाला दर्द गम्भीर नहीं होता और समय पर उपचार करने से यह ठीक भी हो जाता है। लेकिन, छोटे बच्चों को कानों के दर्द से राहत दिलाने के लिए दवाइयों या ईयरड्रॉप का इस्तेमाल भी सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से कान के दर्द से आराम मिल सकता है। ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां। (Home remedies for ear pain in Hindi)

छोटे बच्चों के कान में दर्दहोने पर कान के आसपास के हिस्से पर बर्फ से सेंक देने से आराम मिलता है। बर्फ सेंकते समय बर्फ के टुकड़ों (ice cubes) को किसी कपड़े में बांधें और धीरे-धीरे दर्द वाली जगह पर सिकाई करें। लेकिन, बर्फ या कपड़े को दर्द वाली जगह पर बांधना नहीं है और ना ही बहुत देर तक बर्फ को बच्चे की त्वचा पर रखना है। ऐसा करने से नसों को नुकसान पहुंच सकता है और ब्लड सर्कुलेशन भी रूक सकता है। ( natural remedies for ear pain in kids in Hindi)
कान में तेज दर्द होने पर तुलसी की हरी पत्तियों (Tulsi leaves) को रगड़कर उनका रस कानों में डाला जाता है। तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो इंफेक्शन और बैक्टेरिया को खत्म करते हैं और दर्द से आराम दिलाते हैं।
कान में इंफेक्शन और दर्द से आराम पाने के लिए ऑलिव ऑयल (Olive oil for ear pain) का इस्तेमाल काफी कारगर साबित हो सकता है साथ ही नेचुरल होने के कारण यह बच्चों के लिए सेफ भी है। जब बच्चे के कान में दर्द हो तो ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करें और उसकी कुछ बूंदे बच्चे के कान में डालें। इससे दर्द के आसपास के हिस्सों में मसाज भी की जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)
यह भी पढ़ें-