Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सूखी खांसी का घरेलू उपचार: खांस-खांस के हो गया है बुरा हाल तो आजमाएं शहद और काली मिर्च का ये उपाय

Home Remedies For Dry Cough: अगर आप सुखी खांसी से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो आपके लिए शहद और काली मिर्च का यह घरेलू नुस्खा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

सूखी खांसी का घरेलू उपचार: खांस-खांस के हो गया है बुरा हाल तो आजमाएं शहद और काली मिर्च का ये उपाय

Written by Atul Modi |Published : October 26, 2022 11:27 AM IST

सर्दी-जुकाम और बुखार के बाद सूखी खांसी एक-दो हफ्तों तक बनी रहती है। कुछ लोगों को सुखी खांसी बहुत ज्यादा परेशान करती है। सूखी खांसी के कई कारण हो सकते हैं जैसे एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट्स, फ्लू के दौरान अत्यधिक नाक बहना, अस्थमा या धूल धुएं के संपर्क में ज्यादा रहने से हो सकती है। सूखी खांसी बच्चों और वृद्ध व्यक्तियों के लिए काफी असुविधाजनक हो सकती है। सूखी खांसी से निपटने के लिए आप घरेलू उपाय (Home Remedies For Dry Cough) अपना सकते हैं। सूखी खांसी में शहद और काली मिर्च बहुत ही कारगर घरेलू औषधि है, जिसके बारे में हम आपको यहां विस्तार से बता रहे हैं।

सूखी खांसी का घरेलू उपचार - Home Remedies For Dry Cough In Hindi

सुखी खांसी में शहद और काली मिर्च के फायदे - (Honey And Black Pepper For Dry Cough)

सूखी खांसी को ठीक करने के लिए वर्षों से माताएं अपने बच्चों को शहद और कालीमिर्च का सेवन कराती रही हैं। इसके सेवन से न सिर्फ खांसी से आराम मिलता है बल्कि गले के घाव भी ठीक होते हैं। इसका सेवन बच्चे और बड़े दोनों ही कर सकते हैं। हालांकि 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद ना देने की सलाह दी जाती है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले की खराश को कम करने और उन्हें ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा काली मिर्च में भी कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सूखी खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सूखी खांसी में शहद और काली मिर्च का सेवन करने का तरीका - (Uses Honey And Black Pepper For Dry Cough)

अगर आपको सूखी खांसी आ रही है तो आप सिर्फ शहद का भी सेवन कर सकते हैं इसके लिए आप एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में कई बार ले सकते हैं। इसके अलावा आप सूखी खांसी को तुरंत रोकने के लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर उसे खाएं। इससे आपको आराम मिलेगा। अधिक फायदे के लिए आप इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। ऐसा आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं। हालांकि इनका सेवन करने से पहले आप अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Also Read

More News

About the Author

... Read More