
Also Read
sadabahar ka phool for diabetes
आयुर्वेद में तरह तरह के फूल पत्तियों के बारे में वर्णन किया गया है। जिनका प्रयोग हम कई तरह के रोगों से निजात पाने में कर सकते हैं। इसी में शामिल है सदाबहार जो आपकी डायबिटीज का इलाज कर सकता है। आपके घर के आस-पास आसानी से मौजूद सदाबहार का पौधा आपकी समस्याओं का इलाज साबित हो सकता है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सदाबहार का फूल और इसके पत्ते डायबिटीज सहित कई तरह की बीमारियों के लिए रामबाण साबित होते हैं। यदि आप सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल सही विधि और रोजाना करते हैं, तो इससे आपकी हाई ब्लड प्रेशर, पेट दर्द और सांस की समस्या में आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सदाबहार का सेवन करने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
डायबिटीज के इलाज के लिए सदाबहार का फूल काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल सदाबहार के फूल का सेवन करने से ये आपकी पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को एक्टिव करता है। जो हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा को दुरुस्त रखने का काम करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंसुलिन ही वह हार्मोन है जो हमारे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सदाबहारकाफी फायदेमंद है लेकिन इसके फायदे तभी हैं जब इसका सेवन सही विधि से किया जाए। इसके लिए आप सदाबहार के फूल की पत्तियों को सीधा चबा सकते हैं। इसके अलावा खीरा, टमाटर, करेला और चिरायता आदि के साथ सदाबहार के फूल को मिलाकर इसका रस निकाल लें। इस रस का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। यह आपकी डायबिटीज लेवल को कंट्रोल करने में काफी कारगर होता है।
यदि आप सांस संबंधी रोगों से परेशान हैं तो आपको सदाबहार के फूल काफी काम आ सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सदाबहार के फूल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अस्थमा, खांसी और सर्दी के लक्षणों में काफी राहत पहुंचाते हैं। इसके साथ ही यदि आप सांस के रास्ते आने वाले बलगम को निकालना चाहते हैं तो आपके लिए सदाबहार के फूल काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से गले की खराश और खांसी जैसी समस्याओं में भी काफी राहत मिलती है।
यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपको सदाबहार काफी फायदा पहुंचा सकता है। इसकी जड़ का सेवन हाई ब्लड प्रेशरकी समस्या में काफी जल्द राहत पहुंचाता है। इसमें पाया जाने वाला सर्पेंटाइन नाम का तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके लिए आप सदाबहार की जड़ को रोज सुबह खाली पेट चबाकर खाएं।
सदाबहार का इस्तेमाल करने से आप पेट दर्द से भी निजात पा सकते हैं। पेट को हेल्दी रखना हो या पाचन संबंधी कोई समस्या हो सदाबहार की जड़ का इस्तेमाल इसमें किया जा सकता है। ऐसे में वह लोग जो कब्ज या पेट दर्द से परेशान रहते हैं, उनके लिए सदाबहार की जड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।