Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Home Remedies For Diabetes Control: हाई ब्लड शुगर लेवल आसानी से होगा कंट्रोल, रोज़ाना करें इस हेल्दी मसाले का सेवन

शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ने से रोकने के लिहाज से अदरक का सेवन बहुत कारगर है। (Ways to include Ginger in diabetes diet)

Home Remedies For Diabetes Control: हाई ब्लड शुगर लेवल आसानी से होगा कंट्रोल, रोज़ाना करें इस हेल्दी मसाले का सेवन

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 3, 2021 4:32 PM IST

Ways to include Ginger in diabetes diet:  डायबिटीज की बीमारी ना केवल भारत बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन कर उभर रही है। आंकड़ों के अनुसार देश की जनसंख्या का तकरीबन 7.5 फीसदी हिस्सा डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर (Diabetes in India) की समस्या से ग्रसित है। चूंकि यह बीमारी जीवनशैली से जुड़ी अन्य कई समस्याओं और बीमारियों का भी कारण बनती है इसीलिए डायबिटीज के प्रति लापरवाही बरतना एक बड़ी ग़लती साबित हो सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर समय रहते डायबिटीज के मरीज  (diabetes patients) अपनी स्थिति को गम्भीरता से नहीं लेते और ब्लड शुगर लेवल लम्बे समय तक अनिंयत्रित (side effects of uncontrolled blood sugar level)  रहता है तो इससे किडनी फेलियर, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (cardiovascular disease) और लीवर फेलियर (liver failure) जैसी जानलेवा स्थितियों का खतरा भी बढ़ता है। (Why controlling blood sugar level is important in diabetes)

डायबिटीज में डायट की भूमिका महत्वपूर्ण

गौरतलब है कि डायबिटीज में सबसे महत्वपूर्ण काम है रक्त में शुगर या ग्लूकोज़ के स्तर को बढ़ने से रोकना। एक्सरसाइज (exercising ) और तनाव को कंट्रोल करने (Controlling stress) के अलावा, खान-पान से जुड़ी सावधानियां बरतकर डायबिटिक्स ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं। (Ways to include Ginger in diabetes diet in Hindi)

Also Read

More News

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें अदरक का सेवन

शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ने से रोकने के लिहाज से अदरक का सेवन (Health benefits of ginger in diabetes) बहुत कारगर है। दरअसल, कई स्टडीज और रिसर्च के अनुसार, अदरक की जड़ों में पाया जाने वाला तत्व जिंजरोल (Gingerol) मसल्स और नसों में ग्लूकोज के अवशोषण में मदद करता है जिससे रक्त में ग्लूकोज (blood glucose levels) की मात्रा नियंत्रित रहती है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं (complications related to diabetes) भी कम होती है। डायबिटीज के मरीजों को अदरक का सेवन सही समय और सही तरीके से करना चाहिए, ताकि उसका अधिकतम लाभ उन्हें मिल सके। मधुमेह में अदरक के सेवन के सही तरीकों के बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं। (Ways to control blood sugar level naturally)

हर्बल टी

अदरक वाली चाय सर्दियों, बरसात और यहां तक कि गर्मियों के मौसम में भी बड़े चाव से पी जाती है क्योंकि, इससे पेट की समस्याओं और सर्दी-ज़ुकाम जैसी मौसमी हेल्थ-प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। लेकिन, अगर आप दूध और शक्कर वाली चाय (tea with milk and sugar) से परहेज करते हैं तो अदरक की हर्बल टी बनाकर पीएं। इसके लिए,

  • एक गिलास पानी के साथ चम्मचभर अदरक का पेस्ट 5 मिनट तक उबालें।
  • फिर , इसे छान कर पीएं।

एक्सपर्ट्स इस चाय का सेवन सुबह खाली पेट करना अधिक लाभकारी मानते हैं। इसी तरह आप स्वादनुसार, इस हर्बल टी में शहद (honey) मिलाकर भी पी सकते हैं। शहद और अदरक अपने एंटीबैक्टेरियल गुणों (anti-bacterial properties) की मदद से इम्यूनिटी बूस्ट करने और आपको बीमारियों से बचाने का काम करेंगे।

सलाद के साथ

चूंकि अदरक का सेवन कच्चा (raw ginger) और पका कर , दोनों तरीकों से किया जाता है। इसीलिए, आप अदरक को कद्दूकस (grate) करके उसे अपने सलाद (salad) में मिलाकर खाएंगे तो सलाद का स्वाद (ways to make your salad healthier and tastier) भी बढ़ जाएगा और आपको इसके फायदे भी मिलेगें।   (Ways to include Ginger in diabetes diet)

शर्बत के साथ

कई तरह के पारम्परिक शर्बतों (sherbet) में अदरक की चटनी (Adrak chutney) मिलायी जाती है। रोज़मर्रा की डाइट में शामिल नींबू पानी (Nimbu pani) या गाजर-चुकंदर का शर्बत (carrot-beetroot and ginger juice) बनाते समय उसमें थोड़ा-सा अदरक भी मिलाएं। खासकर चुकंदर का जूस जो डायबिटीज (Beetroot juice for diabetes patients) के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है उसके साथ अदरक को पीसकर पीने से डायबिटीज के मरीजों को दोगुना लाभ होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source