
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2022 10:25 AM IST
Home Remedies for Diabetes Control:डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को अंडर कंट्रोल रखने के लिए प्रयास करने पड़ते हैं क्यों हाई ब्लड शुगर लेवल की स्थिति उनकी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ा सकती है। चूंकि डायबिटीज आजीवन रहने वाली एक बीमारी है इसीलिए, डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए मरीजों को पूरी जिंदगी अपनी डाइट, दिनचर्या और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना पड़ सकता है। विशेषकर इन्हें अपनी डाइट का बहुत अधिक ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि, जिन फूड्स का सेवन डायबिटिक्स करते हैं उनसे उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है जो कि एक हानिकारक स्थिति है। डायबिटीज मैनेजमेंट और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए लोगों को जिन नेचुरल हर्ब्स के सेवन की सलाह दी जाती है उनमें सौंफ भी शामिल है। (Home Remedies for Diabetes Control In Hindi)
सौंफ का सेवन करने से ना केवल खून में शर्करा या ग्लूकोज का स्तर कम होता है बल्कि, यह पाचन शक्ति भी बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। यहां आप पढ़ सकते हैं डायबिटीज में सौंफ के सेवन के कुछ आसान तरीकों के बारे में। ( ways to use fennel seeds for diabetes control in Hindi)
अधिकांश लोग खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर फ्लेवर्ड सौंफ चबाना पसंद करते हैं। डायबिटीज के मरीज भी भोजन के बाद सौंफ के कच्चे और अनफ्लेवर्ड बीजों को चबा सकते हैं। इससे, सौंफ का रस पेट में पहुंचकर भोजन को पचाने में भी सहायता करेगा, सांसों की बदबू की समस्या कम होगी और ब्लड शुगर लेवल भी स्पाइक नहीं होगा।