डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम नहीं दूध का ऐसे करें इस्तेमाल

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम अगर आप भी खोज रही हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि किसी क्रीम के बजाए दूध ही आपके लिए बेस्ट क्रीम है. दूध को डार्क सर्कल के लिए बेस्ट घरेलू उपाय (Best Home Remedies for Dark Circles) की तरह उपयोग कर सकती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 12, 2019 8:41 PM IST

डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम की खोज अगर आप करके थक गयी हों, तो आपके लिए एक नई बात है. जी हां, डार्क सर्कल से आपकी सिर्फ आंखों की सुंदरता ही खराब नहीं होती है. इससे आपका आत्मविश्वास भी कमजोर होता है. बाजार में डार्क सर्कल के लिए क्रीम जो मौजूद हैं वो बहुत महंगे होने के साथ बहुत कम असर दिखाते हैं. महिलाओं में डार्क सर्कल की परेशानी कई वजह से होती है. स्किन की सही देखभाल न करने से भी डार्क सर्कल की परेशानी होने लगती है. महिलाएं अक्सर डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम (Best Home Remedies for Dark Circles) की खोज करती रहती है.

हम यहां पर डार्क सर्कल के लिए बेस्ट घरेलू उपाय (Best Home Remedies for Dark Circles) बता रहे हैं. आंखों का काला घेरा खत्म करने के लिए दूध का उपयोग लाभदायक होता है. दूध से डार्क सर्कल को आसानी से खत्म किया जा सकता है, ऐसा कई ब्युटी एक्सपर्ट्स भी मानती हैं.

डार्क सर्कल में दूध क्यों लाभदायक 

Home Remedies for Dark Circles milk is the best cream for dark circles in Hindi

जैसा की हम सभी जानते हैं कि सेहत के लिए दूध के फायदे अनेक हैं. लेकिन स्किन के लिए दूध एक वरदान जैसा है. क्योंकि दूध में पाया जाने वाला विटामिन A और विटामिन B6 स्किन के सेल्स को पोषण देता है. इसके अलावा दूध में विटामिन बी 12 भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो स्किन की चमक को बनाए रखता है.

त्वचा की देखभाल में दूध ज्यादा लाभदायक इसलिए भी होता है क्योंकि इसमें सेलेनियम पाया जाता है. सेलेनियम धूप और फ्री रेडिकल से स्किन की रक्षा करता है.

दूध का इस्तेमाल डार्क सर्कल में कैसे करें 

जैसा की हम ऊपर बता चुके हैं डार्क सर्कल के लिए बेस्ट क्रीम नहीं दूध होता है. लेकिन इसके इस्तामाल का तरीका जानाना बेहद जरूरी होता है.

सबसे पहले दूध को एक कटोरी में रख लें और कॉटन पैड इसमें भिगोकर रख दें.

इन कॉटन पैड को दोनों आखों में हल्का निचोड़कर 10 मिनट के लिए रखें.

ऐसा आप दो से तीन बार एक दिन में कर सकती है. इसके बाद सामान्य पानी से आंखों की सफाई कर लें.

इस डार्क सर्कल के लिए बेस्ट घरेलू उपाय को आप सप्ताह में दो से तीन बार कर सकती है.

डार्क सर्कल से बचने के लिए और क्या करें ?

स्किन की देखभाल के साथ कुछ और भी उपायों को करते रहना चाहिए. जैसे रात में पर्याप्त नींद जरूर लें. डाइट में हेल्दी फूड का सेवन करें. हरी सब्जियों के साथ ड्राई फ्रूड अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. त्वचा में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

डार्क सर्कल दूर करने के आसान घरेलू उपाय.

कैस्टर ऑयल से पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source