
Also Read
Fennel Seeds Tea for Constipation: कॉन्स्टिपेशन(constipation) यानि कब्ज़ एक ऐसी परेशानी है जो, बिजी लाइफस्टाइल और दिन-रात काम करने वालों को अक्सर महसूस होती है। कॉन्स्टिपेशन भले ही केवल पेट की परेशानी प्रतीत होती है। लेकिन, इससे शरीर के बाकी अंग भी प्रभावित होते हैं। कॉन्स्टिपेशन(constipation consequences) की वजह से सिर दर्द, आंखों के आगे अंधेरा छाने और बेचैनी जैसी परेशानियां भी होती हैं। तो वहीं, क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन की वजह से पाइल्स की परेशानी भी हो सकती है।(Fennel Seeds Tea for Constipation recipe in hindi) कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन की परेशानी को घरेलू स्तर पर कम करने के लिए सौंफ की चाय पी जा सकती है। यह एक हर्बल चाय है जिसे, आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह प्रेगनेंसी में भी पीने के लिहाज से सेफ मानी जाती है।(home remedies for constipation)
सौंफ के बीज अपनी खूश्बू और पाचक गुणों के कारण जाने जाते हैं। इसीलिए, भोजन के बाद लोग आधा चम्मच सौंफ चबाकर डायजेशन को सही रखने का काम करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि केवल माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही आप इन हरे बीजों का सेवन ना करें। बल्कि, इन्हें अपनी सेहत को अन्य फायदे पहुंचाने के लिए भी खाएं। जी हां, सौंफ कई औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसीलिए, सौंफ के सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। सौंफ के ये सभी फायदे आप सौंफ की चाय पी कर प्राप्त कर सकते हैं।
कोविड-19 की चपेट में आ चुकी है दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी, WHO ने दिया बयान
गंध और स्वाद ना समझ आना है कोरोना का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण, रिसर्च में हुआ खुलासा
हर्ष वर्धन ने कहा, सुरक्षा के लिए विदेश में विकसित कोरोना वैक्सीन की होगी जांच
घर के अंदर भी फैल सकता है कोविड-19 संक्रमण, एक्सपर्ट्स ने कहा बचाव के लिए साफ हवा और हाइजिन ज़रूरी