Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for breathing problem in Hindi: सांस लेने की तकलीफ कई बार वातावरण में अधिक प्रदूषण, धूल-मिट्टी, अनहेल्दी जीवनशैली और फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या होने पर होती है। धूल-मिट्टी, वायु प्रदूषण के कारण हम लगातार सांस के जरिए दूषित चीजों को अपने शरीर के अंदर लेते हैं। ये छोटे-छोटे कण सांस की नली, फेफड़े आदि में जमा होने लगते हैं। इन कारणों से भी सांस लेने में तकलीफ (Causes of breathing problem in hindi) होने लगती है।
कई बार बलगम वाली खांसी होने से सीने में कफ जमा होने से सांस की समस्या शुरू हो सकती है। खासकर, खांसी होने में रात में सोते समय सांस लेना दूभर होने लगता है। ऐसे में आपको अपने फेफड़ों का स्वस्थ रखने के उपायों को अपनाना चाहिए। फेफड़े हेल्दी (Healthy Lungs) रहेंगे, तो सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी। आप कुछ खाद्य पदार्थों (food for breathing problem in hindi) और घरेलू नुस्खों को अपनाकर सांस लेने की समस्या को दूर कर सकते हैं। यदि फिर भी आपकी यह तकलीफ दूर नहीं होती, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
जितना हो सके अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इसके लिए सबसे बेहतर है पालक का सेवन करना। साथ ही आप केल, मूली भी खा सकते हैं। इनमें विटामिन और मिनरल अधिक होते हैं, जो फेफड़ों को हेल्दी रखते हैं। पालक में फाइटोकेमिकल प्रचुर मात्रा में होने के कारण ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाए रखता है। यह सूजन भी कम करता है। सांस की समस्या दूर करने के लिए आप सप्ताह में दो-तीन बार पालक का सेवन अवश्य करें।
अदरक या अदरक के पाउडर के सेवन से भी आप सांस की समस्या (Ginger for better breathing) दूर कर सकते हैं। खांसी-जुकाम, गले में दर्द होने के कारण भी सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस होती है। ऐसे में अदरक का सेवन फायदेमंद होगा। अदरक में मौजूद बायोएक्टिव कम्पाउंड जिंजेरोल जुकाम, हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा की समस्या को दूर करते हैं। आप अदरक की चाय, अदरक के पाउडर को पानी में मिलाकर काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। अदरक के टुकड़े या पेस्ट का इस्तेमाल सब्जियों में बतौर मसाले के रूप में भी कर सकते हैं।
हल्दी कई रोगों का इलाज करती है। सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या को दूर करना है, तो हल्दी (Turmeric for better breathing) का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। हल्दी में मौजूद कुरकुमिन तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये सभी कम्पाउंड फेफड़े को स्वस्थ रखते हैं। फेफड़े सही से काम करेंगे, तो आप बेहतर तरीके से सांस (Home remedies for breathing problem in Hindi) ले पाएंगे। हल्दी वाला दूध रात में सोने से पहले जरूर करें।
सांस लेने में होती है तकलीफ, ये 3 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार