
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 10, 2020 12:34 AM IST
पीठ की हड्डी टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए सिमोन कोवेल।
Home Remedies for Bone Fracture: इलेक्ट्रिक बाइक दुर्घटना में पीठ की हड्डी टूटने के बाद (Back bone) सिमोन कोवेल (Simon cowell) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर को मालिबू में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की सवारी करते वक्त कोवेल की पीठ में चोट (Fractured back) आई। वह फिलहाल अस्पताल में एडमिट है, जहां उनकी सर्जरी होगी।
कोवेल के प्रवक्ता ने कहा, "मालिबू में अपने घर पर परिवार के साथ अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को टेस्ट करते वक्त वह उस पर से गिर पड़े। उनकी पीठ पर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वह फिलहाल ठीक हैं और विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सिमोन की पीठ हड्डी टूट (Back bone fracture) गई है और उनकी सर्जरी होगी। हालांकि, हड्डी में फ्रैक्चर (Bone fracture) आने या टूट (Home Remedies for Fracture) जाने पर उस जगह पर सूजन और दर्द काफी होता है। ऐसे में जरूरी है कि जल्द से जल्द पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया जाए। कई बार सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है। सिमोन के मामले में भी उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी गई है।
हड्डी टूटने पर मुख्य रूप से तीन लक्षण नजर आते हैं। बहुत तेज दर्द होना, जिस जगह की हड्डी टूटी है वहां पर फूलना या सूजन होना और शरीर का अंग टेढ़ा-मेढ़ा हो जाना। यदि हड्डी चमड़ी से उभरी हुई नजर आती है, तो यह संकेत सही नहीं होता है।
एक्सिडेंट होने पर अक्सर हड्डी टूट (Haddi tootna) जाती है या बुरी तरह से डिस्प्लेस हो जाती है। इससे दर्द बहुत होता है। फर्स्ट एड में पीड़ित को सबसे पहले आइस क्यूब से सिंकाई (haddi tootne par prathmik upchar in hindi) करना चाहिए। उसके बाद डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर हड्डी में फ्रैक्चर (Bone Fracture), बोन डिस्प्लेस होने का सही से पता लगाने के लिए एक्सरे करता है। जब तक आप हॉस्पिटल नहीं जाते पीड़ित को दर्द से राहत देने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी ट्राई कर सकते हैं। हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद दर्द को कम करने के होम रेमेडीज (Home Remedies for Bone Fracture in hindi) इस प्रकार हैं....
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण फ्रैक्चर में होने वाले दर्द को कम करते हैं। एक कप गर्म हल्दी वाला दूध पीने के लिए दें। इसके साथ ही आप हल्दी और प्याज के पेस्ट को फ्रैक्चर वाले भाग पर लगा सकते हैं।
सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। हड्डी को मजबूती देने के लिए यह तेल काफी फायदेमंद होता है। शरीर के जिस भाग की भी हड्डी फ्रैक्चर हुई है या चोट लगने से वह भाग सूज गया है, तो गर्म सरसों के तेल से मालिश करें। सरसों के तेल से गर्मी निकलती है, जो दर्द को कम करने में मदद करता है। इस तेल से 2 से 3 बार हल्के हाथों से मसाज करें।
हड्डी टूटने पर शरीर में कौन-कौन से होतें हैं बदलाव, जानकारी क्यों है जरूरी ?