शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने के लिए बॉडी डिटॉक्स के घरेलू उपचार

शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने के लिए डिटॉक्स वाटर सबसे ज्यादा प्रचलित हैं. लेकिन घरेलू उपायों में प्राकृतिक जूस जैसे नारियल पानी, गन्ने का जूस और देसी घी और गुड़ ज्यादा फायदेमंद होते हैं. टॉक्सिन निकालने और आंतों की सफाई के आसान घरेलू उपाय यहां बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 18, 2020 8:19 PM IST

हमारे खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण की वजह से बॉडी में विषैले तत्व आ जाते हैं. शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने के लिए आप बहुत से उपायों को जानते होंगे. जैसे स्पा, हर्बल चाय, फलाहार, बॉडी डिटॉक्स वाटर और ग्रीन टी जैसे उपाय बॉडी डिटॉक्स के लिए सबसे अधिक प्रचलित हैं. हर कोई डिटॉक्स का उपाय खोज रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हम अपनी गलतियों का क्विक-फिक्स इलाज चाहते हैं. हलांकि हमारे शरीर में डिटॉक्स का फंक्शन पहले से ही काम कर रहा है. लेकिन फिर भी अगर आपको अपने शरीर से विषैले तत्व बाहर करने का मन है, तो हम यहां पर बॉडी डिटॉक्स के घरेलू उपचार बता रहे हैं. इन उपायों से आप आसानी से विषैले तत्व बाहर कर सकते हैं.

नारियल पानी

हेल्दी डाइट में नारियल पानी का सेवन करते ही हैं. लेकिन जब बॉडी डिटॉक्स की जरूरत लगे तो आपको अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करना चाहिए. नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट वाला तरल पदार्थ है. शरीर से विषैले तत्व बाहर करने के साथ नारियल पानी ब्लोटिंग भी रोकता है. क्या नारियल पानी से वजन कम किया जा सकता है ?

गन्ने का जूस

सर्दियों के मौसम में गन्ने का जूस सबसे अच्छा पेय पदार्थ है. लिवर की सफाई के लिए गन्ना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है. आप गन्ने का जूस डेली डाइट में शामिल करके लिवर की बीमारियों से भी बचते हैं. गन्ने में घुलनशील फाइबर और पर्याप्त मात्रा में खनिज और पोषत तत्व पाये जाते हैं. क्या डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीना चाहिए ?

आंतों की सफाई के लिए गुड़

शरीर को डिटॉक्स करने के साथ आंतों की सफाई भी जरूरी है. आपको डेली डाइट में गुड़ को शामिल करना चाहिए. खाना खाने के बाद देसी घी और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से आंतों की ठीक से सफाई हो जाती है. गैस व एसिडिटी से रहते हैं परेशान ? आंत की सफाई में है समाधान…अपनाएं ये उपाय.

बॉडी डिटॉक्स के लिए योग

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शरीर से विषैले पदार्थ निकालने के लिए एक्सरसाइज सबसे ज्यादा असरदार होती हैं. अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो आपको डेली योग का अभ्यास करना चाहिए. इस आसान योग मुद्रा से होगी आपकी बॉडी डीटॉक्स.

उपरोक्त सभी उपायों की जरूरत तब पड़ती है जब आप किसी तरह के नशा करते हैं. सामान्य लाइफस्टाइल और संतुलित भोजन करने वाले लोगों को बॉडी डिटॉक्स की जरूरत नहीं पड़ती है. वैसे इन उपायों को करते हुए आप हेल्दी लाइफ जीते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source