Bloating in summer: गर्मियों में बार-बार पेट फूलने की आदत से परेशान? घर पर इन 5 देसी तरीकों से पाएं राहत

Stomach gas problems in summer: ज्यादातर लोग गर्मियों में पेट फूलने यानी गैस बनने की समस्या की शिकायत करते हैं। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को पेट फूलने से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो ये लेख पढ़ें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 24, 2023 4:43 PM IST

Home remedies for bloating in summer: गर्मियों के मौसम में अक्सर हल्का खाना खाने की ही सलाह दी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती है। देखा गया है कि गर्मियों में लोग ज्यादातर सलाद व फ्रूट लेना पसंद करते हैं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं। लेकिन कुछ लोग मौसम के साथ-साथ अपनी डाइट में बदलाव नहीं कर पाते हैं और इस कारण से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। ज्यादातर लोग गर्मियों में पेट फूलने यानी गैस बनने की समस्या की शिकायत करते हैं। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को पेट फूलने से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इस लेख में दी गई जानकारी की मदद से स्थिति का इलाज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कुछ लोगों को गर्मियों में क्यों होती है, पेट फूलने की शिकायत और घर पर इसका इलाज कैसे किया जाए।

गर्मियों में ब्लोटिंग के कारण (Causes of bloating in summer)

गर्मियों में ज्यादा ब्लोटिंग होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसके पीछे एक कारण यह भी है कि गर्मियों के दिनों में रक्त वाहिकाएं और केशिकाएं फूलने लग जाती हैं। फूली हुई केशिकाओं में द्रव ज्यादा भर जाता है और इस कारण से ब्लोटिंग की दिक्कत बढ़ जाती है। साथ ही गर्मियों के दिनों में ज्यादा हेवी फूड्स खाना आपके पाचन को नुकसान पहुंचा देता है और इस कारण से पेट में गैस बनने लगती हैं।

ब्लोटिंग का घरेलू इलाज (Home remedies for bloating)

1. पुदीने की चाय (Peppermint tea for bloating)

पेट फूलने की समस्या का इलाज करने के पुदीने की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पुदीने की चाय का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको पेट फूलने की शिकायत हो रही है, तो एक कप पेपरमिंट टी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना एक कप पेपरमिंट टी का सेवन कर सकते हैं।

2. नींबू पानी (Lemon water for bloating)

पेट फूलना व पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए नींबू पानी का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कुछ लोग गर्मियों में ज्यादा हेवी फूड्स ले लेते हैं और इस कारण से उन्हें पेट में गैस, सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं का इलाज नींबू पानी का सेवन करके किया जा सकता है।

3. हल्दी वाला दूध (Turmeric milk for bloating)

हल्दी वाले दूध की मदद से भी पेट में गैस जैसी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। हल्दी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। लो एक गिलास फैट मिल्क (स्किम्ड मिल्क) में एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी डालकर गर्मागर्म सेवन करें।

4. इसबगोल और दही (Isabgol and curd for bloating)

यदि आप गर्मियों में बार-बार पेट फूलने से परेशान हैं, तो आपके लिए इसबगोल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी रूप से इलाज करता है, जिससे दस्त से लेकर ब्लोटिंग तक जैसी समस्याओं का घर पर इलाज किया जा सकता है। इसबगोल का लो फैट दही के साथ सेवन करना और ज्यादा फायदेमंद रहता है।

5. पोटेशियम डाइट (Potassium diet for bloating)

पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए पोटेशियम डाइट भी काफी फायदेमंद हो सकती है। अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, फलियां, पालक और केला आदि शामिल करें। हालांकि, एक निश्चित मात्रा में ही इनका सेवन करें, क्योंकि इनमें कई अन्य तत्व ऐसे हो सकते हैं जो पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source