ब्लैकहेड्स हटाने में बहुत माहिर है ये घरेलू नुस्खा, पार्लर वाले भी अपनाते हैं इसे

ब्लैकहेड्स स्किन की ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोगों को गुजरना पड़ता है। ब्लैकहेड्स छोटे काले दाने जैस होते हैं। वैसे तो यह ज्यादातर नाक के आसपास होते हैं लेकिन माथे और गाल भी ये ये अपनी जगह बना लेते हैं। मार्किट में कई ऐसे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं जो ब्लैकहेड्स को जड़ से सही करने का दावा करते हैं। लेकिन जब इन्हें उपयोग में लाया जाता है तो ये फायदा करने के बजाय नुकसान करते हैं। जबकि दूसरी ओर, हमारे पास कई ऐसे घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार हैं जिन्हें अपनाकर ब्लैकहेड्स को सही किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 20, 2020 5:01 PM IST

ब्लैकहेड्स स्किन की ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोगों को गुजरना पड़ता है। ब्लैकहेड्स छोटे काले दाने जैस होते हैं। वैसे तो यह ज्यादातर नाक के आसपास होते हैं लेकिन माथे और गाल भी ये ये अपनी जगह बना लेते हैं। मार्किट में कई ऐसे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं जो ब्लैकहेड्स को जड़ से सही करने का दावा करते हैं। लेकिन जब इन्हें उपयोग में लाया जाता है तो ये फायदा करने के बजाय नुकसान करते हैं। जबकि दूसरी ओर, हमारे पास कई ऐसे घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार हैं जिन्हें अपनाकर ब्लैकहेड्स को सही किया जा सकता है। इनसे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके और नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप ब्लैकहेड्स को हमेशा के लिए बायॅ बॉय बोल देंगे। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे-

इन 3 आसान स्टेप्स से हटाएं ब्लैकहेड्स

अगर आपके फेस पर बहुत सार ब्लैकहेड्स हैं और आप इस कोरोना टाइम में पार्लर भी नहीं जाना चाहते हैं तो कोई बार नहीं है। आप घर बैठे भी अपने ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं। बल्कि पार्लर से भी अच्छे रिजल्ट के साथ। इस तरीके में आपको तीन आसान स्टेप्स करने हैं। सबसे पहले आपको फेस स्टीम लेनी है। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो घर के किसी बर्तन में पानी गर्म करें और भाप लें। ध्यान रहे आपको 5 मिनट से ज्यादा भाप नहीं लेनी है। नहीं तो आपका चेहरा जल भी सकता है। जब आप भाप लेते हैं तो स्किन के सभी पोर्स खुल जाते हैं।

भाप लेने के ठीक बाद आपको अपने फेस के ब्लैकहेड्स वाले एरिया में स्क्रब करना है। अच्छी मात्रा में स्क्रब लें और करीब 10 मिनट तक नाक के आसपास थोड़ा तेज हाथों से स्क्रब करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। अब आपको अपने चेहरे पर एक फेसपैक लगाना है। इसमें आप थोड़ा सा बेसन, चंदन पाउडर, नींबू और आलू का रस मिलाकर पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथों से चेहरे के मसाज करें और नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आपको तुरंत रिजल्ट दिखेगा। इस तरीके को आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

ये तरीके भी है असरदार

1. ब्लैकहेड्स को दूर करने में बेसिंग सोडा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे इस्तेमला करना बहुत आसान है। एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसमें पानी मिलाएं। इसे मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसे हल्के हाथों से ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और फिर कोई मॉइस्चराइजर लगा लें। इस नुस्खे को आप सप्ताह में 2 बार अपना सकते हैं।

2. टूथपेस्ट और नमक का मिश्रण भी काफी प्रभावी माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट डालकर उसमें नमक मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर ब्लैकहेड्स पर लगा लें। इससे आपकी डेड स्किन भी दूर होगी। ऐसा ​इसलिए क्योंकि अधिकतर टूथपेस्ट में मिंट होता है, जो कि एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के साथ आता है। जब आप इसे लगाती हैं तो इससे पोर्स खुल जाते हैं और उनमें मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

mango and blackheads

3. इसके अलावा ब्लैकहेड्स हटाने का एक ओर नुस्खा है तो सालों से प्रचलित है और वह शहद और दालचनीनी का पेस्ट। एक बाउल में दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। इसे आप चाहें तो रोज भी लगा सकती हैं। शहद से स्किन पर ग्लो आता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source