
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 11, 2023 6:11 PM IST
Home remedies for good immune system: ठंड के मौसम में अलग-अलग बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का स्ट्रॉंग होना बहुत जरूरी है, ताकि संक्रमण व एलर्जी आदि के खतरे को कम किया जा सके। सही डाइट और अच्छी लाइफस्टाइल हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए काफी नहीं है। लेकिन कुछ देसी चीजों की मदद से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको 6 चीजों से बने ऐसे मसाले के बारे में बताने वाले हैं, जो सर्दियों में आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखने में मदद करेगा। साथ ही इस मसाले से मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको इस देसी मसाले का सेवन करने के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं।
यह खास मसाला पूरी तरह से नेचुरल होता है, जिससे किसी प्रकार के साइड इफेक्ट होने का खतरा काफी हद तक कम रहता है। इस नेचुरल मसाले में डाली जाने वाली चीजों में धनिया, जीरा, अवजाइन की पत्तियां, लहसुन, अदरक और हल्दी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी चीजें इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जानी जाती हैं और मिलाकर तैयार किया जाने वाला मसाला रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करता है।
इस खास मसाले को तैयार करना काफी आसान है, जिसके तरीके के बारे में निम्न बताया गया है -
पूरी तरह से सूखने के बाद आपका नेचुरल मसाला तैयार है और यह इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से रेडी है। इसको आप किसी एयरटाइट कंटेनर में डालकर कई दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। हालांकि, कई दिन तक स्टोर करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि यह पूरी तरह से सूख चुका है या नहीं।
हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप इसे पहले दिन में एक बार ही लें और आधे चम्मच से ज्यादा न लें। इसे लेने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और सुबह खाना खाने के आधे घंटे के बाद इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है।
आयुर्वेदिक चीजों से बना ये मसाला काफी सेहतमंद चीज मानी जाती है और यह सिर्फ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नहीं बल्कि अन्य कई फायदे देता है, जिनमें निम्न शामिल है -
आजकल पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो चुकी हैं और इसलिए इसका सेवन करना काफी आम भी हो गया है। इस खास मसाले का सेवन करने से पाचन क्रिया सामान्य रूप से काम करने लगती है, उल्टी, दस्त, कब्ज और सीने में जलन जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह आयुर्वेदिक मसाला आपके लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इस मसाले में डिटॉक्स के गुण होते हैं, जो किडनी और लिवर की गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। हालांकि यदि आपको किडनी या लिवर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों को वजन लगातार बढ़ता जा रहा है, उनके लिए भी यह नुस्खा काफी फायदेमंद हो सकता है। यह मसाला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की कैलोरी की बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही नियमित रूप से इसका सेवन करने से अतिरिक्त भूख को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।