Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रश करने के बाद भी मुंह की बदबू नहीं जा रही है तो घर पर ही ट्राई करें ये खास घरेलू नुस्खा

Muh ki Badbu Kaise Dur Kare: ब्रश करने से मुंह फ्रेश हो जाता है और अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको कुछ अलग करने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताएंगे जो मुंह की बदबू को दूर करेगा।

ब्रश करने के बाद भी मुंह की बदबू नहीं जा रही है तो घर पर ही ट्राई करें ये खास घरेलू नुस्खा

Written by Mukesh Sharma |Published : December 30, 2025 5:39 PM IST

Home Remedies for Bad Breath in Hindi: ऑफिस में, घर में, कॉलेज में या यूं ही कहीं अनजान इंसान से बात करने पर मुंह से दुर्गंध आए तो आपका सारा ध्यान हटकर उस बदबू पर ही चला जाता है ना? लेकिन अगर यहीं दुर्गंध आपके मुंह से आ रही हो तो? जानकार कहते हैं कि मुंह की दुर्गंध या बदबू केवल आपको और सामने वाले को असुविधा महसूस नहीं, करते बल्कि कभी-कभी किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। वहीं कई लोगों को आपने कहते सुना होगा कि हम तो नियमित रूप से ब्रश करते हैं, लेकिन फिर भी बदबू बनी रहती है। जानकार इसका कारण अक्सर दांतों के बीच फंसे भोजन के कणों को, जीभ पर जमा बैक्टीरिया को, जो पेट की कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए अगर आप भी बिना दंत चिकित्सक के पास जाए इसे दूर करना चाहते हैं तो ये असरदार घरेलू नुस्खे अपना लें।

पानी और नींबू का इस्तेमाल

नींबू एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और मुंह में ताजगी बढ़ाने वाला तत्व है। ऐसे में आप ब्रश करने के बाद या पहले एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट पी लें। इससे पेट और मुंह दोनों साफ रहते हैं और किसी तरह की कोई दुर्गंध नहीं आती। नींबू से लार का स्राव भी बढ़ता है, जिससे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और मुंह की बदबू धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इस नुस्खे का इस्तेमाल आप रोजाना भी कर सकते हैं और डेली यूज करने पर यह नुस्खा और प्रभावी हो जाता है।

(और पढ़ें - किस विटामिन की कमी के कारण मुंह से बदबू आने लगती है)

Also Read

More News

हरी पत्तेदार चीजें और मसाले

पुदीना, धनिया और करी पत्ते जैसी ताजी पत्तेदार जड़ी-बूटियां मुंह की बदबू को तुरंत कम करने का काम कर सकती हैं। ऐसे में आप इन्हें चबाकर खा सकते हैं या पानी में डालकर उससे गार्गल कर सकते हैं, यह दोनों की तरीके मुंह की दुर्गंध को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा लौंग, दालचीनी या इलायची जैसे मसाले भी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं और सांस को ताजगी प्रदान करते हैं। ऐसे में आप इन्हें आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने मुंह में रख सकते हैं और फिर फेंक सकते हैं।

(और पढ़ें -

नीम और पानी से कुल्ला

नीम एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इससे अपने मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए आधा चम्मच नीम पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर दिन में एक या दो बार कुल्ला करें। यह तरीका न सिर्फ मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारता है, बल्कि मसूड़ों और जीभ को भी साफ रखने में मदद करता है। इसलिए नीम का इस्तेमाल करना न सिर्फ आपके मुंह से बदबू को दूर करता है, बल्कि मुंह, दांत व मसूड़ों से जुड़ी कई बीमारियां होने के खतरे को भी काफी हद तक कम कर देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आपके लिए कुछ सुझाव

  • सबसे पहले ब्रश करते समय दांतों के साथ ही जीभ को भी अच्छे से साफ करें।
  • मीठे या अत्यधिक मसालेदार भोजन के बाद पानी पिएं और साफ पानी से कुल्ला करें, ताकि दांतों में फंसा भोजन निकल जाए।
  • नियमित रूप से फल और हरी सब्जियां खाएं, जिससे मुंह में लार का प्रवाह बढ़े और बैक्टीरिया की संख्या कम हों।
  • 6 महीने में कम से कम एक बार अपने डेंटिस्ट से जाकर जांच कराएं, ताकि किसी बीमारी के होने से पहले ही उसका पता लगाया जा सके।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।