सीजन चेंज होते ही खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? आराम के लिए इन 2 घरेलू नुस्खों को करें ट्राई

सर्दी-खांसी, जुकाम और बलगम बनने जैसी समस्याएं इंफ्लुएंजा के प्रमुख लक्षण हैं और यह समस्याएं सीजनल भी होती हैं। इसीलिए, जब इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। वहीं, इन परेशानियों से आराम पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों और घरेलू उपायों की भी मदद आप ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 29, 2023 9:17 AM IST

Cold and cough home remedies: मौसम बदलने के साथ-साथ जहां सीजनल फ्लू और इंफेक्शन्स का खतरा बढ़ जाता है वहीं, इस बार एच3एन2 इंफ्लुएंजा की वजह से मौसमी बीमारियों और संक्रमण का रिस्क बढ़ गया है। सर्दी-खांसी, जुकाम और बलगम बनने जैसी समस्याएं इंफ्लुएंजा के प्रमुख लक्षण हैं और यह समस्याएं सीजनल भी होती हैं। इसीलिए, जब इस तरह के लक्षण दिखायी दें तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। वहीं, इन परेशानियों से आराम पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों और घरेलू उपायों की भी मदद आप ले सकते हैं। ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय पढ़ें यहां और जानें उनके इस्तेमाल का तरीका भी, जो कॉमन फ्लू और सीजनल समस्याओं से आपको आराम दिला सकते हैं। (Cold and cough home remedies in Hindi)

एलर्जी और सर्दी-खांसी से राहत के घरेलू उपाय (Natural remedies for Cold and cough due to change in season)

अदरक और शहद का ऐसे करें सेवन

सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए आप अदरक और शहद को मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं जो वायरस और बैक्टेरिया से होने वाले इंफेक्शन्स से आराम दिलाते हैं। अदरक और शहद का सेवन करने से गले में दर्द, खिचखिच और अन्य परेशानियों से आराम मिलता है। इसका सेवन करने के लिए,

  • अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे कूट लें।
  • अब इस पेस्ट को किसी साफ कपड़े में रखें और उसे दबाकर अदरक का रस निचोड़ लें।
  • अदरक के रस में बराबर मात्रा में शहद मिलाएं औ उसका सेवन करें।

तलवों में लगाएं गुनगुना तेल

सर्दी-जुकाम या थकान और छींक आने जैसी परेशानियां हों तो रात में गुनगुने तेल से पैरों और तलवों की मालिश करने से आराम मिलता है। इसके लिए आप सरसों के तेल को गर्म करके अपने तलवों की मालिश करें और उसके बाद कॉटन के मोजे पहन लें। इस नुस्खे से सर्दी-खांसी से आराम मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source