
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 8, 2021 4:37 PM IST
गैस, अपच की समस्या का रामबाण इलाज है ये घरेलू नुस्खा
Home Remedies for Acidity: लगातार एक के बाद एक त्योहार आने से खानपान काफी बिगड़ जाता है। जो कुछ भी सामने आता है, आप उसे खाए बिना नहीं रहते हैं। कई तरह के पकवान, मिठाइयों आदि का सेवन भी पर्व-त्योहारों में काफी अधिक हो जाता है। इससे गैस (Acidity), बदहजमी, अपच आदि की समस्या बढ़ जाती है। उन लोगों को अधिक परेशानी होती है, जिन्हें पहले से ही एसिडिटी की समस्या (Acidity Problem) होती है। ऐसे में कुछ भी अधिक खाने से पहले एक बार अपनी सेहत का ख्याल जरूर कर लेना चाहिए। यदि आपको भी एसिडिटी परेशान कर रही है और लगातार त्योहारों में काम करने से शारीरिक कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो डाइटिशियन के बताए इस घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Acidity in Hindi) को एक बार जरूर आजमाकर देखें। इससे पहले जानें एसिडिटी क्या है...
पेट में एक गैस्ट्रिक ग्लैंड होता है। जब यह ग्लैंड पेट में एसिड का निर्माण जरूरत से ज्यादा करने लगती है, तो इसे ही एसि़डिटी कहा जाता है। जब किसी को एसिडिटी होती है, तो उसे सीने में जलन, अपच, पेट में जलन, खाने की नली में दर्द महसूस करना आदि की समस्या हो सकती है। गैस या एसिडिटी की समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे उल्टा-सीधा खाना, बेतरतीब जीवनशैली, अधिक शराब और धूम्रपान का सेवन करना, स्ट्रेस, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना आदि। कई बार अधिक तेल-मसाले वाली चीजें खाने से भी एसिडिटी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल, ईटिंग हैबिट्स में सुधार करें, साथ ही डाइटिशियन के बताए इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं....
View this post on Instagram
यदि आपको एसिडिटी और कमजोरी की समस्या परेशान कर रही है, तो डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन समस्याओं से छुटकारा पाने के बेहद ही आसान नुस्खे बताए हैं। आपको पानी, कम मात्रा में दूध और खांड के साथ गुलाब की पंखुड़ियां/गुलकंद/गुलाब का सिरप लेकर मिक्स करना है। इस ड्रिंक को एक छोटे कप में डालकर सुबह में खाली पेट पिएं। इसे आप भोजन करने के पहले भी पी सकते हैं। चाहें तो हल्का ठंडा भी पी सकते हैं।