
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2022 5:44 PM IST
खाना खाने के बाद पेट फूलने, डकारें आने या बार-बार हिचकी आने जैसी समस्याएं हों तो लोग इसे इनडाइजेशन या ज्यादा मात्रा में खाना खाने के नुकसान मान बैठते हैं लेकिन, ये समस्याएं एक गम्भीर स्थिति का संकेत हो सकता है। बार-बार इस तरह की परेशानियां महसूस होना एसिड रिफ्लक्स (acid reflux disease) के लक्षण हो सकती हैं। एसिड रिफ्लेक्स को गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (gastroesophageal reflux disease) भी कहा जाता है। खाना खाने के बाद जब खाना फूड पाइप में वापस लौटने लगता है तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कुछ समय पहले नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गयी जिसमें कहा गया कि, भारत में 30 प्रतिशत लोगों एसिड रिफ्लक्स की परेशानी है।
मामले की गम्भीरता के आधार पर एसिड रिफ्लक्स की समस्या से आराम पाने के लिए डॉक्टरी मदद की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खों की भी मदद ली जाती है। यहां कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में आप पढ सकते हैं जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से आराम दिला सकते हैं।
जीरा पाचन शक्ति बढ़ाने वाला मसाला है और गर्मियों में जीरे का सेवन करने से पेट में ठंडक होती है। जीरे के दाने में मौजूद तत्वों से डाइजेस्टिव जूसेस रिलीज होते हैं जिससे पेट फूलने की समस्या, एसिडिटी और खट्टी डकारों की समस्या कम होती है। जब भी एसिड रिफ्लक्स के लक्षण दिखायी दें तो जीरा पानी पीने से आराम मिलता है।
पेट की समस्याओं से आराम दिलाने के लिए दही को बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट में दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां कम करने के लिए दही, नमकीन लस्सी या छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ पीने से पेट को ठंडक मिलती है इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयीं सभी जानकारियां और घरेलू नुस्खे सूचनात्मक उद्देश्य से लिखे गये है। एसिड रिफ्लक्स की समस्या के मूल कारणों और उसकी गम्भीरता के आधार पर इन घरेलू उपायों का प्रयोग बिना डॉक्टरी परामर्श के ना करें।)