
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 15, 2024 1:01 PM IST
Home remedies and treatment for yellow teeth: दांतों का साफ रहना न केवल हमारी मुस्कान को खूबसूरत बनाता है, बल्कि यह हमारी समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। साफ दांत न केवल किडनी और हृदय जैसे अंगों की रक्षा करते हैं, बल्कि वे शरीर में कई अन्य समस्याओं को भी रोकते हैं। साफ दांत मुंह में बैक्टीरिया और प्लाक (Plaque) के संचय को रोकते हैं। अगर दांतों की सही तरह से सफाई न हो, तो प्लाक जमने लगता है, जिससे दांतों में कैविटी (दांतों में सड़न) और गम रोग (गम्स में सूजन और संक्रमण) हो सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से ब्रश करना और फ्लॉसिंग करना जरूरी है। दांतों का साफ रहना मुंह से आने वाली बदबू (हैलिटोसिस) को रोकता है। जब दांतों में खाना फंस जाता है, तो यह बैक्टीरिया के लिए एक खाद्य स्रोत बन जाता है, जो बदबू पैदा करता है। नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉसिंग से मुँह की सफाई बनी रहती है, जिससे ताजगी बनी रहती है। तो साफ दांतों से आपकी मुस्कान प्राकृतिक रूप से सुंदर दिखती है। जब आप हंसी में अपनी दांतों को दिखाते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। गंदे और पीले दांतों के कारण शर्मिंदगी हो सकती है, जबकि सफेद और स्वस्थ दांतों से आप बिना किसी झिझक के खुलकर मुस्कुरा सकते हैं। अगर आपके दांत पीले हो गए हैं और आप हंसी में शर्म महसूस करते हैं, तो कुछ देसी नुस्खे हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ये नुस्खे प्राकृतिक हैं और दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं, जो कि यहां बताएं गए हैं।
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो दांतों की सफाई में मदद करते हैं, वहीं नारियल तेल में कैप्रेलिक एसिड होता है जो दांतों की जिद्दी पीली परत को हटाता है। दंत विशेषज्ञ बताते हैं कि यह दांतों की सफाई करता है और उन्हें चमकदार बनाता है। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की जिद्दी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
- नीम की पत्तियों को थोड़ी सी पानी में उबाल लें और फिर पीसकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें।
- अब इस मिश्रण से दांतों को हल्के हाथों से ब्रश करें।
- लगभग 5-10 मिनट तक इसे दांतों पर छोड़ दें, फिर मुँह धो लें।
बेकिंग सोडा दांतों की सफाई और ब्लीचिंग में सहायक होता है, जबकि नींबू में विटामिन सी होता है, जो दांतों को चमकदार बनाता है। दंत विशेषज्ञ बताते हैं कि यह दांतों से पीलेपन को कम करता है और प्राकृतिक सफेदी लाता है। साथ ही यह दांत में दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट से दांतों को हल्के हाथों से ब्रश करें, लेकिन ज्यादा जोर न लगाएं, क्योंकि बेकिंग सोडा कठोर हो सकता है।
- 2-3 मिनट तक ब्रश करें, फिर मुँह धो लें।
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं। बेकिंग सोडा दांतों के दाग हटाने में कारगर होता है। दंत विशेषज्ञ बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी के एंटीऑक्सिडेंट और बेकिंग सोडा के गुण दांतों को सफेद, चमकदार और उसकी सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- 1-2 स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
- इस पेस्ट को दांतों पर लगाकर 2-3 मिनट तक मसाज करें।
- फिर मुंह धो लें।
सरसों के तेल में प्राकृतिक एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और नमक के ग्रिट से दांतों की सफाई बेहतर होती है। दंत विशेषज्ञ कहते हैं कि यह दांतों की चमक बढ़ाता है और प्लाक (Plaque) को भी हटाने में मदद करते हैं।
- 1 चम्मच सरसों का तेल और 1 चुटकी नमक मिलाकर दांतों पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- 2-3 मिनट तक मसाज करें, फिर मुंह धो लें।
इन नुस्खों को लगातार उपयोग करने से आपके दांत सफेद और चमकदार हो सकते हैं। हालांकि, अगर समस्या बनी रहती है, तो डेंटिस्ट से सलाह लेना भी जरूरी है।