Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रीढ़ की हड्डी में दर्द को दूर करने का खास घरेलू नुस्खा, ज्यादा हो रहा दर्द तो अपनाएं ये नुस्खे

Spinal pain home remedies: हमारी रीढ़ की हड्डी शरीर का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है और कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और दर्द होने लगता है। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से दर्द को दूर किया जा सकता है।

रीढ़ की हड्डी में दर्द को दूर करने का खास घरेलू नुस्खा, ज्यादा हो रहा दर्द तो अपनाएं ये नुस्खे

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 26, 2024 9:41 AM IST

Home remedies for spinal pain: रीढ़ की हड्डी का दर्द एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी के क्षेत्र में असुविधा, दर्द, या जकड़न महसूस होती है। यह दर्द हल्का से लेकर गंभीर हो सकता है और कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक रह सकता है। विशेषज्ञ भी कहते है कि रीढ़ की हड्डी का दर्द, जिसे सामान्यतः पीठ दर्द या बैक पेन के रूप में जाना जाता है, एक सामान्य समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह दर्द रीढ़ की हड्डी के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन अधिकतर यह निचले हिस्से (लोअर बैक) में महसूस होता है। इसके कई कारण हो सकते है जैसे, मांसपेशियों या लिगामेंट्स में खिंचाव, रीढ़ की हड्डी में मौजूद डिस्क के खिसक जाने या फट जाने से नसों पर दबाव पड़ता है तो ऑस्टियोआर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस, स्कोलियोसिस, स्पाइनल स्टेनोसिस वही गर्भावस्था भी। लेकिन यह आपको काफी परेशान करता है इसलिए आपको रीढ़ की हड्डी में दर्द को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ खास घरेलू नुस्खे बताने जा रहें हैं,

गर्म और ठंडी सिकाई

आप इस दर्द से निजात पाने के लिए एक गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का उपयोग करें और इसे 15-20 मिनट के लिए दर्द वाली जगह पर रखें। यह मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द को कम करता है। आप ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्फ के पैक को एक तौलिए में लपेटें और इसे 10-15 मिनट के लिए दर्द वाली जगह पर रखें। यह सूजन और सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

हल्दी का सेवन

हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है क्योंकि सूजन को कम करना और दर्द से निजात दिलाने में कारगर साबित होती है। इसलिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे रात में सोने से पहले पी लें। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करते हैं।

Also Read

More News

तिल के तेल की मालिश

तिल का तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि हॉकी की गई मालिश आपके रीड की हड्डी को आराम पहुंचती है किस वजह से आपको दर्द से राहत मिलती है। इसलिए तिल का तेल हल्का गर्म करें और इससे रीढ़ की हड्डी पर धीरे-धीरे मालिश करें। यह रक्त संचार को बढ़ाता है और दर्द को कम करेगा।

योग और स्ट्रेचिंग

योग स्टिचिंग करना सबसे रामबाण इलाज है एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए ताकि आपको ऐसी समस्याएं ना हो। इसलिए आप रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। भुजंगासन, वज्रासन, और बालासन जैसी योग मुद्राएँ विशेष रूप से मददगार होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन घरेलू नुस्खों का पालन करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है या गंभीर होता है, तो डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है। नियमित व्यायाम, सही आहार, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रख सकते हैं।