Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies for Smog in Hindi: दिवाली के बाद से देश के कई राज्यों में प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस लेना दूभर हो रहा है। यहां तक की स्मॉग (Smog problem) से यूपी, दिल्ली जैसे कई राज्यों में रहने वाले लोगों को घरों से निकलने में सौ बार सोचना पड़ रहा है। अस्थमा, सांस की बीमारी से ग्रस्त लोगों को इस जहरीली वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। वातावरण में आपको सफेद रंग की कोहरे की चादर नजर आएगी, ये कोई फॉग नहीं बल्कि हानिकारक स्मॉग है। स्मॉग भी एक तरह के प्रदूषण की कैटेगरी में ही शामिल होता है। वातावरण में प्रदूषण बढ़ने, स्मॉग आदि से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। फेफड़ों और सांस की नली में समस्या (Lung infection) हो सकती है। साथ ही लंग्स इंफेक्शन, हार्ट डिजीज, आंखों में समस्या आदि हो सकती है। यदि आप भी प्रदूषण और स्मॉग से बचे रहना चाहते हैं, तो जरूर अपनाएं ये घरेलू इलाज या नुस्खे (Home remedies to avoid Smog in Hindi)......
प्रदूषण और स्मॉग वातावरण में जहर की तरह फैल चुका है। इससे खुद को सुरक्षित रखना है, तो बेफिजूल बिना काम के घर से बाहर निकलने से बचें (air pollution and smog home remedies)। बच्चों को भी बाहर देर तक ना घूमने दें। दिवाली के बाद से ही हवा में जहरीली गैस मौजूद हैं। ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ट्रैफिक भी पहले से बढ़ गया है, इससे पेट्रोल, डीजल आदि के भी धुएं वातावरण में फैल रहे हैं। ये सभी हानिकारक गैस फेफड़ों को किसी ना किसी रूप में प्रभावित कर सकते हैं।
अपनी डाइट में हरी सब्जियों, मौसमी फलों को भरपूर शामिल करें। विटामिन सी से भरपूर फलों, सब्जियों का सेवन करें। विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देते हैं। नींबू, संतरा, मौसमी, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नियमित रूप से करेंगे, तो ही प्रदूषण के साइड एफेक्ट्स का असर आपके शरीर पर नहीं होगा।
गुड़ कितना फायदेमंद होता है, यह ज्यादातर लोगों को पता है, बावजूद इसके उनकी डाइट में यह नेचुरल स्वीटनर शामिल नहीं होता है। गुड़ में आयरन काफी होता है, जो शरीर में हिमोग्लोबीन की मात्रा को सुधारता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए भी गुड़ खाना फायदेमंद माना गया है। गुड़ में कुछ खास तत्व शरीर को स्मॉग और प्रदूषण से सुरक्षित रखते हैं। शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करते हैं।