
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 20, 2024 9:55 AM IST
Image credits by: Hing for Cholesterol
Hing For Lowering High Cholesterol : हींग भारतीय किचन में काफी आसानी से मिलने वाला मसाला है। यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करने में प्रभावी होता है, बल्कि इसके प्रयोग से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से अगर आप हींग को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है हींग और किस तरह करें इसता सेवन?
हींग में कार्बनिक यौगिक होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम कर सकता है। बता दें कि शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं, तो हींग का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
इतना ही नहीं, हींग में मौजूद गुण एलडीएल के स्तर को कम करने के साथ-साथ शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल कोलेस्ट्रॉल ) के स्तर को भी बढ़ावा दे सकता है। इसके साथ ही हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। इससे हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
खाने में जोड़ें : खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हींग को आप खाने में जोड़ सकते हैं। मुख्य रूप से इसका प्रयोग सब्जी बनाते समय तड़के के रूप में करें।
हींग का पानी : बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हींग के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग और काला नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
हींग शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.